DCA Course Details in Hindi – Fees, Syllabus, Duration, Jobs & Salary 2026

10वीं या 12वीं पास करने के बाद बहुत से विद्यार्थी Computer Course की तलाश करते है। ऐसे में DCA Course का नाम अक्सर सुनने को मिलता है। लेकिन कई छात्रों के मन में सवाल होता है कि DCA Course करने से आखिर क्या फायदा होगा? क्या नौकरी मिल जाएगी? और इसकी फीस कितनी लगेगी? ये कोर्स कितने समय में पूरा हो जाता है और नोकरी मिलने के बाद सैलरी कितनी मिलेगी? इस लेख में हम इन्हीं सवालों के जवाब आसान हिन्दी में जानेंगे।

DCA Course
DCA Course

अगर आपने भी DCA का नाम सुना है और जानना चाहते है कि DCA Course क्या है, DCA Course Full Form क्या है, DCA Course Fees कितनी होती है, DCA Course Duration कितनी होती है और DCA करने के बाद कौन-कौन सी Jobs मिल सकती हैं, तो यह लेख आपके लिए है।

Contents hide

DCA Course Full Form क्या है?

DCA Course Full Form : Diploma in Computer Applications

DCA का फुल फॉर्म डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन्स होता है।

यह एक Computer Diploma कोर्स है जिसे बहुत से Computer Institutes में Computer Education की शुरुआती सीढ़ी माना जाता है।

DCA कोर्स क्या है ? | What is DCA Course ?

DCA एक ऐसा Computer Diploma कोर्स है जिसे विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है जो Computer की बिलकुल शुरूआती नॉलेज से लेकर बहुत हाई लेवल तक की पढाई करना चाहते है।

इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को Computer का Practical Knowledge देना होता है ताकि वे Computer का उपयोग केवल सीखें ही नहीं बल्कि उसे वास्तविक जीवन और Office Work में भी इस्तेमाल कर सके। इस ज्ञान के दम पर उनकी नोकरी लगना बहुत आसान हो जाती है।

ऐसे विद्यार्थी जिनको सीधे BCA, MCA या Software Engineering जैसे बड़े Courses में एडमिशन नहीं मिल पाता है। ऐसे में उन्हे भी DCA में आसानी से एडमिशन मिल सकता है।

DCA Course Details

अगर DCA Course Details की बात करे तो यह एक ऐसा Course है जिसमे Computer से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषय पढ़ाए जाते है।

कई Institutes में DCA कोर्स के दौरान:

  • Computer Fundamentals
  • MS Word
  • MS Excel
  • PowerPoint
  • Internet
  • Email
  • Typing
  • Programming Basics
  • Advance Programming
  • Database Connectivity

जैसे विषय पढ़ाये जाते है।

कुछ Institutes अपने DCA कोर्स में Tally, Photoshop और Graphic Designing भी सिखाते है। हालांकि DCA Course Details हर यूनिवर्सिटी के अनुसार अलग अलग हो सकती है।

DCA कौन कर सकता है?

यह सवाल लगभग हर विद्यार्थी पूछता है। अच्छी बात यह है कि DCA कोर्स की Eligibility बहुत कठिन नही होती। अधिकतर Computer Institutes में 10वीं पास विद्यार्थी या 12वीं पास विद्यार्थी DCA कोर्स में एडमिशन ले सकते है।

ध्यान दे की कुछ Colleges में 12वी पास होना आवश्यक होता है जबकि कई Private Institutes सिर्फ 10वी पास होने के बाद भी Admission दे देते है। इसलिए Admission लेने से पहले नजदीकी कॉलेज से Eligibility (योग्यता) जरूर जांच लेनी चाहिए।

DCA Course Duration कितनी होती है?

DCA Course Duration अलग अलग यूनिवर्सिटी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। हालांकि अधिकतर यूनिवर्सिटीस में :

DCA Course Duration 1 वर्ष होती है।

कई Universities और Distance Learning Programs में DCA कोर्स की अवधि लगभग 6 माह या 9 माह भी हो सकती है।

DCA Course Fees कितनी होती है?

DCA Course Fees कई बातो जैसे कॉलेज सरकारी है या प्राइवेट है, किस शहर में है, वहा पर फेकल्टी किस तरह की है, कंप्यूटर लेब्स सही से बनी है या नहीं, कंप्यूटर लेब्स का मेनेजमेंट ठीक है या नहीं, कोर्स का duration 6 माह है या 9 माह है या फिर पूरा 1 साल है, इन सब पर निर्भर करती है। आम तौर पर DCA Course Fees 5,000 रुपए से 30,000 रूपए तक हो सकती है।

एक और जरुरी बात, छोटे Computer Institutes में फीस कम हो सकती है जबकि बड़े Colleges और Universities में DCA की Fees अधिक होती है। इसलिए Admission लेने से पहले Fees की जानकारी अच्छी तरह से भी जरूर ले लेना चाहिए।

DCA Course Syllabus में क्या पढ़ाया जाता है?

कई विद्यार्थी Admission लेने से पहले DCA Course Syllabus जानना पसंद करते है। वास्तव में DCA का Syllabus ही तय करता है कि विद्यार्थी को कौन-कौन सी Skills सीखने को मिलेंगी। आमतौर पर DCA के Syllabus में निम्न विषय शामिल होते है :

Computer Fundamentals

इस भाग में विद्यार्थियों को Computer की Basic Knowledge दी जाती है।

जैसे:

  • Computer क्या है?
  • Computer की पीढ़ियाँ
  • Hardware
  • Software
  • Input Devices
  • Output Devices

Operating System

इस विषय में विद्यार्थियों को Windows Operating System की जानकारी दी जाती है।

जैसे:

  • Windows Installation
  • File Management
  • Folder Management
  • Control Panel
  • Settings

MS Word

MS Word Office Work का एक महत्वपूर्ण Software है।

इसमें सिखाया जाता है:

  • Letter Writing
  • Resume Creation
  • Formatting
  • Tables
  • Printing

MS Excel

आज के समय में MS Excel सबसे महत्वपूर्ण Computer Skills में से एक मानी जाती है।

इसमें:

  • Data Entry
  • Tables
  • Formulas
  • Functions
  • Charts
  • Reports

बनाना सिखाया जाता है।

मेरे अनुभव के अनुसार यदि किसी विद्यार्थी को Excel अच्छी तरह आ जाए तो उसकी नोकरी जल्दी से लगने के चांस काफी बढ़ जाते है।

MS PowerPoint

PowerPoint का उपयोग Presentation बनाने के लिए किया जाता है।

इसमें:

  • Slides Show
  • Slide Design
  • Animation
  • Presentation Design

जैसी चीजें सिखाई जाती हैं।

Internet Applications

आज Internet के बिना Computer Education अधूरी मानी जाती है। इसमें आपको

  • Email
  • Internet Browsing
  • Online Forms
  • Cloud Storage
  • Cloud Computing

जैसी चीजे सिखाई जा सकती हैं।

Typing Skills

कई Institutes DCA Course के साथ

  • English Typing
  • Hindi Typing

भी सिखाते हैं।

Typing Skill भविष्य में Data Entry और Office Work में काफी उपयोगी साबित हो सकती है।

Programming Basics

कुछ DCA Institutes में Programming और वेब डिजाइनिंग भी सिखाते है।

जैसे:

  • C Language
  • C++
  • Basic Java
  • Advance Java
  • Database Connectivity

DCA करने के फायदे

DCA करने के कई फायदे हो सकते है। मैंने स्वयं PGDCA किया है, इसलिए इसके बारे में मुझे काफी जानकारी है।

  • 1. बिलकुल शुरुआत से Computer की Knowledge बढ़ती है।
  • 2. Office Work सीखने में मदद मिलती है।
  • 3. आगे की पढ़ाई जैसे ADCA, PGDCA, BCA, Tally, Advance Web Designing जैसे Courses कर सकते हैं।
  • 4. DCA केवल Certificate नहीं बल्कि Skill Development का भी अवसर प्रदान करता है।

मेरा अनुभव और विद्यार्थियों के लिए एक जरूरी सलाह

मैंने स्वयं DCA नहीं बल्कि PGDCA किया है।

लेकिन इंजीनियरिंग और Computer के क्षेत्र से जुड़े रहने के कारण मैंने कई ऐसे विद्यार्थियो को देखा है जो DCA कोर्स केवल Certificate लेने के उद्देश्य से करते है। लेकिन वास्तविकता में यह कोर्स केवल Certificate के लिए नही बल्कि आपकी प्रेक्टिकल नॉलेज को बढाने के लिए होता है।

यदि DCA के दौरान आप MS Excel, Typing, Internet, Office Work आदि पर अच्छी पकड़ बना लेते है तो आगे आपको बहुत फायदा मिल जाएगा। इसलिए अपने प्रेक्टिकल नॉलेज को बढाने पर भी आपका फोकस होना जरुरी है।

DCA किसे करना चाहिए?

DCA Course ख़ास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए होता है जो

  • 10वीं या 12वीं के बाद अच्छे लेवल पर Computer सीखना चाहते है।
  • Computer Field मे करियर बनाना चाहते है।
  • भविष्य में बैठकर काम करने वाली नोकरी करना चाहते है।
  • Data Entry या Computer Operator जैसी सरकारी या प्राइवेट नोकरी की दिशा मे आगे बढ़ना चाहते है।
  • साथ ही जो भविष्य में Advance DCA या PGDCA करना चाहते है।

DCA और ADCA में क्या अंतर है?

DCA और ADCA कोर्स में अंतर को लेकर विद्यार्थियों के मन सवाल रहते है। कई छात्र Admission लेने से पहले यह जानना चाहते है कि DCA करे या ADCA। नीचे दी गई तालिका से आप दोनो Courses का अंतर आसानी से समझ सकते है।

DCAADCA
Diploma in Computer ApplicationsAdvanced Diploma in Computer Applications
Basic से Intermediate Computer KnowledgeIntermediate से Advanced Computer Knowledge
6 महीने से 1 वर्षसामान्यतः 1 से 2 वर्ष
शुरुआती विद्यार्थियों के लिए उपयुक्तDCA के बाद एक अच्छा एडवांस लेवल कोर्स
Computer Basics पर अधिक फोकसAdvanced Applications पर अधिक फोकस

अगर आप Computer Field में बिल्कुल शुरुआत कर रहे हैं तो DCA कोर्स अच्छा होता है। लेकिन यदि आप Computer Skills को और अधिक गहराई से सीखना चाहते है, किसी बड़ी कम्पनी में अच्छे पद पर काम करना है तो ADCA बेहतर विकल्प हो सकता है।

DCA और CCC में क्या अंतर है?

कई विद्यार्थी DCA और CCC को एक जैसा समझ लेते है जबकि दोनो Courses का उद्देश्य अलग-अलग है। आईये टेबल से इसको भी समझ लेते है।

DCACCC
Diploma CourseCertificate Course
6 महीने से 1 वर्षलगभग 3 महीने
विस्तृत Computer KnowledgeBasic Computer Literacy
Office Work, Typing, Excel आदिComputer Fundamentals
अधिक Practical LearningBasic Knowledge

यदि आपका लक्ष्य Computer Skills को विस्तार से सीखना है तो DCA, CCC से बहुत अच्छा माना जाता है।

DCA और ITI COPA में क्या अंतर है?

बहुत से विद्यार्थी DCA Course और ITI COPA के बीच भी अक्सर उलझे हुए होते है, आईये इनकी भी तुलना कर इन्हें समझते है।

DCA

  • Computer Applications पर फोकस
  • Office Work
  • MS Office
  • Internet
  • Typing

ITI COPA

  • COPA : Computer Operator and Programming Assistant
  • Programming Basics
  • Operating Systems
  • Networking की प्रारंभिक जानकारी
  • ITI Certification

अगर आपका लक्ष्य Computer Operator या Office Work सीखना है तो DCA अच्छा ऑप्शन होता है। लेकिन यदि आप ITI Sector और Skill Development मे रुचि रखते है तो आप ITI COPA पर विचार कर सकते है। आईटीआई COPA से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी हमारी वेबसाईट पर उपलब्ध है।

DCA Course के बाद Jobs

कई विद्यार्थी DCA इसीलिए करना चाहते है ताकि उनकी नोकरी जल्दी से लग सके। सच यह है कि DCA के बाद मिलने वाली नौकरी आपकी Skills, Typing Speed, Excel Knowledge और Interview Performance पर भी निर्भर करती है।

DCA करने के बाद आप निम्नलिखित नोकरियो के लिए आवेदन कर सकते है।

  • Data Entry Operator
  • Computer Operator
  • Office Assistant
  • Back Office Executive
  • Reception Computer Work
  • Billing Executive

Government Jobs after DCA Course

बहुत से विद्यार्थी इस बात की टेंशन में होते है की DCA के बाद उन्हें Government Job मिल पाएगी या नही।सच कहे तो DCA कोर्स स्वयं कोई सरकारी या प्राइवेट नौकरी नही दिलाता, लेकिन Computer Knowledge कई सरकारी भर्ती परीक्षाओ में बहुत मदद कर सकती है।

कुछ सरकारी विभाग में DCA का सर्टिफिकेट और CPCT सर्टिफिकेट Computer Qualification के रूप में माँगा जाता है। हर जगह CPCT जरुरी नहीं होता है जैसे :

  • Office Assistant
  • Clerk
  • Data Entry Related Posts
  • Contractual Computer Operator Jobs
  • Contractual Computer Teacher Jobs

DCA Course Salary कितनी होती है?

DCA कोर्स के बाद नोकरी लगने पर Salary कुछ बातो पर निर्भर होती है। जैसे Skills, आपका Work Experience, Job Location, Company और आपका Computer Knowledge.

मैंने भी PGDCA के दम पर अलग अलग जगह कम्प्यूटर ऑपरेटर और कम्प्यूटर टीचर के पद पर काम किया है। ऑपरेटर के तौर पर मुझे 13,000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए प्रति माह तक Salary मिली थी।

इसकी जगह कम्प्यूटर टीचर के पद पर मुझे शुरूआती 14,000 रूपये सैलरी मिलती थी।

इसलिए आम तौर पर DCA के बाद सैलरी 12,000 रूपये से लेकर 25,000 रूपये प्रतिमाह तक मिल जाती है।

DCA करने के बाद क्या करे?

DCA Course पूरा करने के बाद आपके पास कई करियर ऑप्शन होते है।

  • ADCA : यदि आप Advanced Computer Skills सीखना चाहते हैं।
  • PGDCA : Graduation के बाद Computer Field में आगे बढ़ने के लिए।
  • BCA : IT Field में Career बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए।
  • Tally : Accounting और GST सीखने के लिए।
  • Graphic Designing : Creative Field में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए।
  • Web Designing : Website Development और Design सीखने के लिए।

DCA कोर्स किसे नहीं करना चाहिए?

DCA हर विद्यार्थी के लिए जरूरी नही है। अगर कोई विद्यार्थी जिसको

  • पहले से Computer की अच्छी जानकारी है
  • जिसने पहले से BCA या कोई Advanced Course कर रखा है
  • या जिसका लक्ष्य केवल Programming Field मे ही जाना है

तो ऐसे विद्यार्थियों के लिए DCA बिलकुल नही है।

DCA के दौरान होने वाली गलतियाँ

DCA करते समय कई विद्यार्थी कुछ सामान्य गलतियाँ कर बैठते है। बाद में वे अपनी उन गलतियों की वजह से पछताते है। उनकी गलतिय कुछ इस प्रकार की होती है।

  • केवल Certificate पर ध्यान देना, प्रेक्टिस नही करना।
  • Excel को हल्के में लेना।
  • Typing Practice न करना।
  • Practical नॉलेज पर ध्यान न देना।

DCA Course FAQs

DCA Course Full Form क्या है?

DCA Course Full Form Diploma in Computer Applications होता है।

DCA Course Duration कितनी होती है?

DCA Course Duration सामान्यतः 6 महीने से 1 वर्ष तक हो सकती है।

DCA Course Fees कितनी होती है?

DCA Course Fees लगभग 5,000 रूपये से 30,000 रूपये तक हो सकती है।

DCA Course Syllabus में क्या पढ़ाया जाता है?

Computer Fundamentals, MS Office, Internet, Typing, Programming Basics और Database जैसे विषय पढ़ाए जा सकते है।

क्या 10वीं के बाद DCA Course किया जा सकता है?

हाँ, कई यूनिवर्सिटीस में 10वीं के बाद भी DCA Course में Admission मिल जाता है।

क्या 12वीं के बाद DCA Course करना सही है?

हाँ, यदि आप Computer Skills सीखना चाहते हैं तो DCA Course उपयोगी हो सकता है।

DCA Course के बाद कौन-सी नौकरी मिल सकती है?

Data Entry Operator, Computer Operator, Office Assistant और Back Office Executive जैसी Jobs मिल सकती हैं।

DCA Course Salary कितनी होती है?

शुरुआत में लगभग 12,000 रूपये से लेकर 25,000 रूपये प्रति माह तक Salary मिल सकती है।

क्या DCA Course Government Jobs में मदद करता है?

DCA के दौरान प्राप्त Computer Knowledge कई सरकारी भर्ती परीक्षाओं और कार्यो में उपयोगी हो सकता है।

DCA Course उन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा शुरुआती Computer Diploma Course हो सकता है जो Computer Field में अपनी शुरुआत करना चाहते है। DCA Course Duration कम होने के कारण यह Course कम समय में पूरा हो जाता है। लेकिन ध्यान रखे कि केवल Certificate से कुछ नहीं होगा, अधिक महत्वपूर्ण आपकी Practical Skills होती है।

उम्मीद करता हूँ आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, यदि इसमें आपके किसी सवाल का जवाब आपको नहीं मिला है तो कृपया कमेन्ट कर अपना सवाल जरुर पूछे। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल या WhatsApp चैनल से जरुर जुड़े!

Social Links
इस QR को स्कैन कर हमारे सोशल चेनलों से जुड़े!

हमारे YouTube चैनल को Subscribe करना ना भूले!

Leave a Comment