MP D.El.Ed Admission 2026 Second Round | Registration, Choice Filling & Full Process

इस समय MP D.El.Ed Admission 2026 को लेकर विद्यार्थियों के बीच काफी चर्चा है क्योंकि First Round की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब बहुत से छात्र Second Round का इंतजार कर रहे हैं। कई विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि Choice Filling का Second Round कब आएगा, सरकारी कॉलेज कैसे मिलेगा और कितने प्रतिशत पर कॉलेज मिल जाता है। ऐसे तमाम सवालों के जवाब इस लेख में दी गए है।

MP D.El.Ed Admission 2026
MP D.El.Ed Admission 2026

मैंने देखा है कि हर साल हजारो विद्यार्थी केवल Registration कर देते है लेकिन पूरी Admission Process को सही तरीके से नही समझ पाते। इस वजह से उन्हें College Selection, Choice Filling या Document Verification के समय परेशानी होती है। इसलिए इस लेख में MP D.El.Ed Admission 2026 की पूरी जानकारी आसान हिन्दी में Step By Step समझाई गई है।

Contents hide

MP D.El.Ed Admission 2026 क्या है?

MP D.El.Ed Admission 2026 मध्य प्रदेश में Diploma in Elementary Education (D.El.Ed) Course में प्रवेश की प्रक्रिया है। यह Admission राज्य स्तर पर आयोजित किया जाता है और इसमें विद्यार्थियों को Online Registration, Document Upload, Choice Filling और Merit के आधार पर College Allotment दिया जाता है।

MP D.El.Ed Admission 2026 उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है जो भविष्य में Pre Primary Teacher या Primary Teacher बनने की चाह रखते है।

D.El.Ed क्या होता है?

D.El.Ed का पूरा नाम Diploma in Elementary Education है। यह एक Teacher Training Course है जो प्राथमिक स्तर के बच्चों को पढ़ाने से संबंधित शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करता है। यह Course मुख्य रूप से उन विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है जो शिक्षा के क्षेत्र में अपना Career बनाना चाहते हैं। D.El.Ed Course की अवधि सामान्यतः 2 वर्ष होती है।

MP D.El.Ed Admission 2026 कौन करा रहा है?

MP D.El.Ed Admission 2026 की प्रक्रिया मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र और संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा संचालित की जाती है। विद्यार्थियों को Online Registration और Choice Filling आधिकारिक पोर्टल पर जाकर करनी होती है।

Official Website: राज्य शिक्षा केन्द्र

MP D.El.Ed Admission 2026 के लिए योग्यता

MP D.El.Ed Admission 2026 में आवेदन करने से पहले Eligibility Criteria समझना जरूरी है

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • सामान्य, EWS, OBC एवं अन्य – न्यूनतम 50% अंको से कक्षा 12वी उत्तीर्ण होना चाहिए
  • ST एवं SC – न्यूनतम 45% अंको से कक्षा 12वी उत्तीर्ण होना चाहिए।

हालांकि अंतिम पात्रता संबंधित आधिकारिक सूचना के अनुसार ही मानी जाएगी।

MP D.El.Ed Government DIET Colleges – Vacant Seats List

RankInstitute NameTotal SeatsVacant Seats
1GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, DEWAS10070
2GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, BHOPAL15069
3GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, SATNA10059
4GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, SAGAR10056
5GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, BIJALPUR INDORE10054
6GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, MANDSAUR10053
7GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, REWA10053
8GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, PACHMADHI, HOSHANGABAD10051
9GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, SHAHDOL10048
10GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, UJJAIN10046
11GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, GWALIOR10045
12GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, KHANDWA10044
13GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, RAISEN10042
14GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, BHIND10041
15GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, SHIVPURI10041
16GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, VIDISHA10038
17GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, KEOLARI, SEONI10036
18GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, PANNA10036
19GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, HARDA5034
20GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, SEHORE10034
21GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, BALAGHAT10032
22GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, HATA, DAMOH10032
23GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, NARSINGHPUR10032
24GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, MANDLA10029
25GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, DATIA10028
26GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, RAJGARH10026
27GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, TIKAMGARH10026
28GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, PRABHATPATTAN BETUL5025
29GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, SIJHOURA MANDLA5025
30GOVT. DISTRICT INSTITUTE FOR EDUCATION AND TRANING, RANHAGI, DINDORI5024
31GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, BAJRANG GARH GUNA10024
32GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, CHHINDWADA5022
33GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING BARWANI5021
34GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, KHARGONE5021
35GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, JABALPUR5020
36GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, NEEMUCH5020
37GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, DHAR5019
38GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, PIPLODA RATLAM5019
39GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, VIKAT GANJ, BANDHAVGARH, UMARIA5019
40GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, KHIRANHI, KATNI5018
41GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, MORENA5018
42GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, SHAJAPUR5018
43GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, ALIRAJPUR5016
44GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, NOUGAON CHHATARPUR5014
45GOVT. DISTRICT INSTITUTE OF EDUCATION & TRAINING, SIDHI5010

MP D.El.Ed Admission 2026 Registration Process

MP D.El.Ed Admission 2026 की प्रक्रिया पूरी तरह Online होती है। बहुत से विद्यार्थी पहली बार Online Admission Process करते हैं इसलिए शुरुआत में उन्हें थोड़ा Confusion हो सकता है। लेकिन यदि Step By Step प्रक्रिया समझ ली जाए तो Registration करना आसान हो जाता है।

Step 1: Official Website पर जाएँ

सबसे पहले Official Portal पर जाए : राज्य शिक्षा केन्द्र ! इसके बाद इसी पेज पर निचे D.El.Ed Program के विकल्प पर क्लिक करे।

Step 2: Registration करें

Registration के दौरान

  • नाम
  • जन्म तिथि
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • 10 वी की मार्कशीट
  • 12वी की मार्कशीट
  • जाती प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारिवार की वार्षिक आय

ये सभी जानकारिया भरनी होती है।

Step 3: Details Verify करें

यदि आपने MP Board से 12वी की है तो बहुत सी जानकारिया माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल की वेबसाईट से खुद ही भर दी जाती है। जानकारी Verify करने के बाद आगे बढ़े।

Step 4: Category और Domicile Details भरें

इस चरण में

  • General
  • OBC
  • SC
  • ST

Category का चयन करना होता है।

यदि आप मध्य प्रदेश के मूल निवासी है तो Domicile संबंधी जानकारी भी भरनी होती है।

Step 5: Photo Upload करें

Photo Upload करते समय Size और Format का ध्यान रखे। कई विद्यार्थी इसी चरण में गलती कर देते है इसलिए Upload से पहले File Size Check कर ले की क्या वह 10KB से 50KB के मध्य है या नहीं।

Step 6: Documents Upload करे।

MP D.El.Ed Admission 2026 में निम्न दस्तावेजों को अपलोड करने की आवश्यकता होती है।

  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Step 7: Registration Fee जमा करें

Registration Fee Online जमा करनी होती है। पोर्टल से प्राप्त जानकारी के अनुसार Registration Fee 50 रूपये रखी गई है। इसके बाद आपका पेमेंट मिलने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन की रशीद प्राप्त हो जाएगी। इसका प्रिंट लेकर अपने पास रख लेवे।

MP D.El.Ed Admission 2026 Choice Filling Process

MP D.El.Ed Admission 2026 में Choice Filling सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है। मैंने कई विद्यार्थियों को देखा है जो Registration तो सही कर लेते हैं लेकिन Choice Filling में गलती कर देते है। बाद में वही विद्यार्थी कहते हैं कि उन्हे उनकी पसंद का कॉलेज नही मिला।

Choice Filling क्या होती है?

Choice Filling का मतलब है कि आप इसमें अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करते है। इसमें आप जिले वार Government Colleges और Private Colleges को वरीयता क्रम में चुन पाते है। आपके प्रतिशत के आधार पर एक मेरिट लिस्ट जारी की जाती है जिसमे आपके चुने हुए कॉलेज में से आपको जो कॉलेज मिलता है उसकी जानकारी प्राप्त हो जाती है। यदि चुने हुए सभी कॉलेजो में से कोई भी कॉलेज नहीं मिलता है तो अगले राउंड का वेट करना होता है।

Choice Filling Fee

पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार Choice Filling के लिए अलग से 100 रूपये शुल्क देना होगा।

सं. क्र.एप्लीकेशन का नाम / विवरणआवेदन शुरूअंतिम दिनांकयहाँ क्लिक करे
1D.El.Ed फर्स्ट राउंड रजिस्ट्रेशन करे15 मई 202629 मई 2026Click Here
2फर्स्ट राउंड चॉइस फिलिंग करे15 मई 202629 मई 2026Click Here
3डुप्लीकेट रिसिप्ट प्रिन्ट करे15 मई 202629 मई 2026Click Here
4रजिस्ट्रेशन का भुगतान करे15 मई 202629 मई 2026Click Here
5पासवर्ड रिसेट करे15 मई 202629 मई 2026Click Here
6भुगतान किए गये आवेदन को एडिट करे15 मई 202629 मई 2026Click Here
7DElEd Admission 2026 रजिस्ट्रेशन केंसल करे15 मई 202629 मई 2026Click Here

MP D.El.Ed Admission 2026 Second Round

इस समय सबसे बड़ा सवाल विद्यार्थियों के मन में MP D.El.Ed Admission 2026 Second Round Choice Filling को लेकर उठ रहा है। जैसा उपर टेबल में जानकारी दि गई है की First Round की प्रक्रिया 29 मई तक पूरी हो चुकी है। बहुत से विद्यार्थियों को उनकी पसंद के अनुसार कॉलेज मिल गया है लेकिन जिन विद्यार्थियों को पसंदीदा कॉलेज नही मिला है वे सभी विद्यार्थी Second Round का इंतजार कर रहे है।

क्या Second Round में फिर से Choice Filling होगी?

हाँ, उपलब्ध जानकारी के अनुसार MP D.El.Ed Admission 2026 Second Round में दोबारा Choice Filling की जायेगी। Second Round की Official Dates भी जारी जारी हो गई है। इसलिए विद्यार्थियों को Official Website नियमित रूप से Check करते रहना चाहिए।

D.El.Ed Ka Second Round Kab Hoga?

निचे सभी तारीखे दे दी गई है, कृपया इनके अनुसार आप अपना सेकंड राउंड का चॉइस फिलिंग जरुर करवा ले!

सं. क्र.एप्लीकेशन का नाम / विवरणआवेदन शुरूअंतिम दिनांकयहाँ क्लिक करे
1D.El.Ed Second Round रजिस्ट्रेशन करे15 जून 202621 जून 2026Click Here
2Second Round Choice Filling करे15 जून 202621 जून 2026Click Here
3डुप्लीकेट रिसिप्ट प्रिन्ट करे15 जून 202621 जून 2026Click Here
4रजिस्ट्रेशन का भुगतान करे15 जून 202621 जून 2026Click Here
5पासवर्ड रिसेट करे15 जून 202621 जून 2026Click Here
6भुगतान किए गये आवेदन को एडिट करे15 जून 202621 जून 2026Click Here
7DElEd Admission 2026 रजिस्ट्रेशन केंसल करे15 जून 202621 जून 2026Click Here

Second Round किन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है?

Second Round विशेष रूप से इन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है

  • जिनका First Round में चयन नहीं हुआ
  • जिन्हें मनचाहा कॉलेज नही मिला
  • जो नई Choice Filling करना चाहते है
  • जो Admission नहीं ले पाए
  • जिन्होंने फर्स्ट राउंड में रजिस्ट्रेशन नहीं किया

अगर First Round में Selection नही हुआ तो क्या करे?

अगर पहले राउंड में सिलेक्सशन नही हो तो घबराने की जरुरत बिलकुल नही है। हर साल कई विद्यार्थियो का चयन बाद के Rounds मे भी होता है। यदि आपका First Round में Selection नही हुआ है तो Official Website Check करते रहे। साथ ही –

  • अपने सभी Documents तैयार रखे।
  • Choice Filling सोच-समझकर करे।

Government College और Private College में अंतर

यह सवाल लगभग हर विद्यार्थी पूछता है।

Government DIET College

  • कम फीस
  • सरकारी संस्थान
  • बेहतर प्रतिस्पर्धा
  • सीमित सीटें

Private College

  • सीट मिलने की संभावना अधिक
  • कई जिलों में विकल्प उपलब्ध

हालांकि फीस Government College की तुलना मे प्राइवेट कॉलेज में अधिक होती है।

MP D.El.Ed Admission 2026 में कितनी सीटें होती है?

सीटों की संख्या संस्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। Government DIET Colleges में लगभग 50 से 60 सीटे उपलब्ध होने की जानकारी दी जाती है। सीट संख्या संस्थान और जिले के अनुसार बदल सकती है। अतः आप अपने नजदीकी कॉलेज में विजिट करके सीटो की जानकारी ले सकते है।

Government College पाने के लिए कितने प्रतिशत चाहिए?

यह सबसे अधिक पूछे जाने वाले सवालों में से एक है। सच कहे तो कोई निश्चित प्रतिशत नही बताया जा सकता क्योंकि

  • Merit
  • Category
  • District
  • Seat Availability

सब बातो को ध्यान में रखकर सरकारी संस्थान में पढने का अवसर मिलता है। किसी राज्य में कितने सरकारी संस्थान है जो इस कोर्स को करवा रहे है और उनमे कुल कितनी सीटें उपलब्ध है उसके अनुसार प्रतिशत लगभग 60% से 70% या इससे उपर ही हो सकता है। इसलिए सरकारी कॉलेज पाने के लिए जितना ज्यादा हो सके अच्छे अंक होना फायदेमंद रहता है।

MP D.El.Ed Admission 2026 के बाद Career Scope

MP D.El.Ed Admission 2026 के माध्यम से Course पूरा करने के बाद विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है।

D.El.Ed के बाद कौन-कौन सी परीक्षाएँ दे सकते है?

D.El.Ed के बाद विद्यार्थी को निम्न परीक्षाओं में शामिल होने का अवसर मिलता है।

  • Primary Teacher Recruitment Exams
  • TET (Teacher Eligibility Test)
  • CTET (Central Teacher Eligibility Test)

हालांकि संबंधित भर्ती नियम समय-समय पर बदल सकते है।

Primary Teacher कैसे बने?

इसके लिए आप निम्न शर्तो को पूरा करे।

  1. D.El.Ed Course पूरा करे।
  2. आवश्यक Teacher Eligibility Test अर्थात शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करे।
  3. भर्ती प्रक्रिया में भाग लेकर चयन परीक्षा पास करे।
  4. Merit के अनुसार, दस्तावेज सत्यापन और चयन प्रक्रिया पूरी करे।

Salary कितनी मिलती है?

सरकारी शिक्षक बनने के बाद शुरुआती Salary राज्य और पद के अनुसार अलग अलग हो सकती है। लेकिन कई राज्यों जैसे मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, गुजरात व अन्य राज्यों में लगभग ₹35,000 से ₹42,000 या उससे अधिक वेतन देखने को मिलता है। वास्तविक Salary भर्ती नियमो और पद के अनुसार अलग हो सकती है। इसके लिए अपने राज्य में जारी शिक्षक भर्ती सम्बन्धित नोटिफिकेशन जरुर पढ़े।

इस आर्टिकल को भी पूरा पढ़े : डीएलएड कोर्स की सम्पूर्ण जानकारी।

मेरी एक जरूरी सलाह

यदि आप MP D.El.Ed Admission 2026 के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आखिरी तारीख का इंतजार न करें। मैंने देखा है कि कई विद्यार्थी अंतिम दिनो में Document अधूरे रहने की Problem, Payment Failure होना, Website Slow हो जाने और OTP प्राप्त न कर पाने जैसी समस्याओं में फँस जाते है। इसलिए निम्न बातो पर पहले ही ध्यान दे देवे।

  • अपने सभी जरुरी Documents पहले से तैयार रखे।
  • Registration के बाद प्राप्त Receipt सुरक्षित रखे।
  • अपना Mobile Number व दिया गया ईमेल आईडी चालू रखे।
  • Choice Filling में कॉलेजों का चयन बहुत सोच समझकर और ध्यान से करे।

MP D.El.Ed Admission 2026 FAQs

MP D.El.Ed Admission 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

12वीं पास विद्यार्थी निर्धारित पात्रता पूरी करने पर आवेदन कर सकते हैं।

MP D.El.Ed Admission 2026 की Official Website क्या है?

Official Website : https://rsk.mponline.gov.in

D.El.Ed Course कितने साल का होता है?

D.El.Ed सामान्यतः 2 वर्ष का Course होता है।

MP D.El.Ed Admission 2026 Second Round कब आएगा?

Second Round की Official Dates जारी हो गई है, ऊपर दी गई है, कृपया Dates देखे!

क्या बिना Choice Filling कॉलेज मिल सकता है?

नही। इसके लिए कॉलेज लेवल काउन्सलिंग होती है जिसमे आप सीधे उस कॉलेज में एडमिशन ले सकते है। लेकिन चॉइस फिलिंग होना जरुरी है।

MP D.El.Ed Admission 2026 उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है जो भविष्य में शिक्षक बनना चाहते हैं। Registration, Document Upload, Choice Filling और Merit Process को सही तरीके से समझना बहुत जरूरी है।

यदि आप MP D.El.Ed Admission 2026 Second Round का इंतजार कर रहे हैं तो Official Updates आ चुकी है। ध्यान दे कि सही समय पर की गई Choice Filling और सही जानकारी आपको बेहतर College मिलने में मदद कर सकती है।

उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। यदि आपके मन में कोई सवाल है तो कमेन्ट करके अपना सवाल जरुर पूछे। आप हमारे टेलीग्राम, इन्स्टाग्राम, फेसबुक, YouTube और WhatsApp आदि अकाउंट से जुड़कर हमसे सम्पर्क कर सकते है।

Leave a Comment