Data Entry Course क्या है? – फीस, योग्यता, सैलरी और Jobs पूरी जानकारी 2026

आज भी बहुत से विद्यार्थी 10वीं या 12वीं के बाद समझ नहीं पाते कि Computer Field की शुरुआत किस Course से करें। ऐसे में Data Entry Course उन विद्यार्थियों के लिए एक अच्छा शुरुआती विकल्प होता है जो कम समय में Computer Skills सीखना चाहते है।

Data Entry Course
Data Entry Course

आजकल कई विद्यार्थी basic computer skills सीखने के लिए भी Data Entry Course करना पसंद करते है क्योंकि इस कोर्स में उन्हें Computer की शुरुआती जानकारी के साथ उसे अच्छी तरह से चलाने का प्रेक्टिकल नोलेज भी मिल जाता है।

Data Entry Course and My Work Experience

मैंने खुद अलग-अलग कंपनियों के कई departments में Data Entry का काम किया है। इस दौरान मुझे सिर्फ typing ही नहीं बल्कि Office Work, Excel Handling, Record Management और Computer पर फास्ट काम करने जैसी कई चीजे सीखने को मिली।

पहले मुझे लगता था कि Data Entry सिर्फ typing का काम होता है, लेकिन नोकरी करते समय समझ आया कि यह काम सिर्फ टायपिंग तक सिमित नहीं बल्कि इसमें सटीक Computer नोलेज कि जरुरत होती है। अपने इसी अनुभव के आधार पर इस article में मैंने आसान हिन्दी में Data Entry Course की पूरी जानकारी दी है।

Data Entry Kya Hoti Hai ?

देखीए, Computer में किसी भी जानकारी को सही तरीके से दर्ज करना ही Data Entry कहलाता है। इसमें अलग-अलग प्रकार के आकड़ो, ग्राहकों कि जानकारी, फॉर्म्स, बिल बनाना, दस्तावेज बनाना, लेटर बनाना, सम्स्य सम्स्य पर इन्हें अपडेट और मेनेज करना Data Entry में शामिल होता है।

उदाहरण :

  • Excel में डेटा भरना
  • Online Forms भरना
  • Office Records Update करना
  • Customer Details Manage करना
  • Billing Data Enter और बिल तैयार करना
  • Reports बनाना

आजकल लगभग सभी छोटी से बड़ी कंपनियों में Data Entry Operators की जरूरत होती है। इनमे से कुछ जगहो पर यह काम काफी simple होता है जबकि कुछ कंपनियों में speed और accuracy दोनो महत्वपूर्ण होते है।

मेरे अनुभव के अनुसार, Data Entry का काम बहुत जिम्मेदारी वाला होता है क्योकि गलत data दर्ज होने पर कम्पनी या सम्बन्धित विभाग को नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इसीलिए इस कोर्स में आपको पूरी तरह से एक्सपर्ट बनाया जाता है ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो!

Data Entry Course क्या है?

Data Entry Course एक ऐसा Computer Course है जिसमें विद्यार्थियो को Typing, MS Word, MS Excel, Internet और Office से जुड़ी सभी basic computer skills सिखा दी जाती है। इस Course का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियो को Computer पर स्पीड के साथ सही तरीके से काम करना सिखाना होता है।

यह Course खासतौर पर उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होता है जो

  • Computer Field में करियर बनाना चाहते है
  • Office Work अच्छे से सीखना चाहते है
  • खुद का सायबर केफे/ऑनलाइन शॉप खोलना चाहते है
  • Work From Home या Freelancing से पैसे कमाना चाहते है
  • Basic Computer Knowledge बहुत मजबूत करना चाहते है

वेसे मेरे अनुसार, एक बात यह भी है कि अगर किसी व्यक्ति की typing speed अच्छी है और उसे Excel का भी basic नॉलेज है, तो बाद में उसके लिए Office Work सीखना बहुत आसान होता है।

Data Entry Course की योग्यता

अधिकतर संस्थानों में Data Entry Course के लिए निम्न योग्यता मांगी जाती है!

  • छोटे प्राइवेट संस्थानों में – 10वी पास
  • बड़े प्राइवेट संस्थानों में – 12वी पास
  • सरकारी संस्थानों में – 10वी पास

कुछ बड़े प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट कम्प्यूटर का बेसिक नॉलेज मांगते है, लेकिन फिर भी लगभग सभी को इस कोर्स में प्रवेश यानी एडमिशन मिल जाता है।

यह Course उन विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है जो पढ़ाई के बाद भविष्य में बैठे बैठे काम करने वाली नोकरी करना पसंद करते है इसलिए ऐसे विद्यार्थी जल्दी नोकरी पाने के लिए इस कोर्स में एडमिशन लेकर अपना भविष्य बनाते है।

Data Entry Course की अवधि

हालांकि Data Entry Course की अवधि अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग होती है। लेकिन फिर भी सामान्य तौर पर यह Course 3 महीने या 6 महीने या फिर एडवांस कोर्स लगभग 1 वर्ष तक का होता है। कुछ विद्यार्थी कम समय वाला Data Entry Course करते है जबकि कुछ लोग Advanced Computer Skills के साथ 1 वर्ष कि अवधि वाला Course करना पसंद करते है।

मैं अगर अपनी कहू तो मैंने सिर्फ 3 माह का बेसिक computer data entry course किया है और उसके बाद कुछ ना कुछ करते रहना, ताकि प्रक्टिस होती रहे, यकीन मानिए कि मैं अपने दोस्तों में computer नॉलेज के मामले में काफी आगे हूँ। इसलिए अगर कोई विद्यार्थी जल्दी basic computer skills सीखना चाहता है तो 3 या 6 महीने का Course भी अच्छी नोकरी के लिए पर्याप्त होता है।

Data Entry Course में आखिर क्या सिखाया जाता है?

इस Course में आपको बहुत कुछ सिखने को मिलता है जैसे –

  • English और हिन्दी टायपिंग
  • पेन्टिंग और बेसिक टूल्स
  • MS Word और जरूरी टूल्स
  • MS Excel एवं फार्मूला उपयोग करना
  • Internet का उपयोग करना
  • विभिन्न फॉर्म्स को भरना
  • वेबसाइट्स का उपयोग करना
  • Email भेजना व मेनेज करना
  • Data Manage करना
  • फोटोशॉप सॉफ्टवेयर उपयोग करना
  • Tally Prime (अगर डिमांड कि जाए तो)
  • Basic Computer Knowledge
  • प्रिंटिंग का ज्ञान

और इनसे भी अधिक topics को सिखाया जाता है। आजकल कई कंपनियों में Excel का उपयोग बहुत ज्यादा होता है, इसलिए Excel सीखना बहुत उपयोगी माना जाता है। इसलिए मेरे अनुभव के आधार पर, Excel की अच्छी जानकारी होने से Data Entry Work बहुत आसान हो जाता है और future में Office में Jobs के chances भी बढ़ जाते है।

Data Entry Course की फीस

Data Entry Course की फीस अलग अल प्राईवेट और सरकारी संस्थान तथा कोर्स के समय पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर इस कोर्स की फीस 3000 रूपये से 25000 रूपये तक होती है। विभिन्न संस्थानों में Online और Offline दोनों प्रकार के Data Entry Course उपलब्ध है। हालांकि सरकारी कॉलेजो में इस कोर्स की फीस निजी संस्थानों से कम ही होती है।

कई छोटे Computer Institutes भी होते है जो कम फीस में यह Course करवाते है। लेकिन किसी भी Institute में admission लेने से पहले आपको

  • Course Content
  • Practical Training
  • Computer Lab
  • Faculty

जैसी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी जरूर check करनी चाहिए।

क्या Online Data Entry Course करना सही है?

आजकल कई वेबसाईट भी Online तरीके से Data Entry Course उपलब्ध कराते है। अगर किसी विद्यार्थी के पास Computer और Internet की सुविधा है तो वह Online Course भी कर सकता है। लेकिन Online Course चुनते समय आपको Fake Promises या Guaranteed Income Claims के बारे में बताया जा रहा है तो समझो वो Scam Websites है जिनसे आपको सावधान रहना जरुरी है।

मेरे अनुभव के आधार पर, शुरुआती विद्यार्थियों के लिए Offline Practical Training ज्यादा उपयोगी होती है क्योंकि वहाँ practice करने का मौका मिलता है। इसके साथ साथ फेकल्टी से भी तुरंत सपोर्ट मिल जाता है।

Data Entry Course के बाद Jobs

Data Entry Course पूरा करने के बाद विद्यार्थी

  • Data Entry Operator
  • Computer Operator
  • Office Assistant
  • Back Office Executive
  • Billing Executive

जैसी jobs के लिए आवेदन कर सकते है। इसके अलावा कुछ लोग Freelancing या Work From Home काम भी शुरू करते है। मेरे अनुभव में Data Entry Job करते समय सिर्फ typing ही नहीं बल्कि Office Discipline, Communication, Time Management और Team Work जैसी skills भी धीरे-धीरे improve होती हैं।

Data Entry Job में क्या काम करना पड़ता है?

कई विद्यार्थियों को यह जानने की उत्सुकता होती है कि Data Entry Job में वास्तव में क्या काम करना पड़ता है। तो देखिये, काम की जाने तो यह उस कम्पनी और department पर निर्भर करता है की वो आपको कंप्यूटर सम्बंधित कौन सा कार्य करवाना चाह रहे है।

उदाहरण के लिए

  • किसी कम्पनी में Excel Reports बनानी पड़ सकती हैं।
  • कहीं Billing Data संभालना पड़ सकता है।
  • कहीं पर Customer Information Update करनी पड़ सकती है।

आपको बता दू की मैंने खुद अलग-अलग departments में काम करते समय अलग-अलग प्रकार का डाटा एंट्री वर्क देखा है। कही simple data update करना होता था, जबकि कही reports maintain करनी पड़ती थी। इसीलिए practical experience काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

Data Entry Salary कितनी होती है?

शुरुआत में आम तौर पर 10,000 रूपये से 15,000 रुपये प्रति माह तक salary मिल जाती है। हालांकि salary भी कई बातो पर निर्भर करती है जैसे की

  • Skills
  • Typing Speed
  • Experience
  • कम्पनी
  • City

बड़े शहरों और अच्छी कंपनियों में salary ज्यादा भी हो सकती है। कुछ सरकारी संस्थानों में लगभग 18000 तक शुरूआती सेलरी मिल जाती है। अगर किसी व्यक्ति को Excel, Tally या Advanced Computer Skills भी आती हो तो उसके लिए बेहतर opportunities बन सकती है।

क्या Data Entry Work From Home किया जा सकता है?

हाँ, आजकल कुछ कंपनियाँ और Freelancing Platforms Work From Home की सुविधा भी अपने कर्मचारियों को प्रदान करते है। लेकिन इंटरनेट पर कई fake Data Entry Jobs भी देखने को मिलती हैं। इसलिए किसी भी काम में पैसे invest करने या अपने दस्तावेजो को उन्हें शेयर करने से पहले पूरी जानकारी जरूर निकाल ले, किसी भी बहकावे में न आवे।

कई fake websites पर नोकरी लगने से पहले ही Registration Fees या Security Deposit के नाम पर Advance Payment देने के लिए कहा जाता है। इसलिए हमेशा trusted platforms और verified companies के साथ ही काम करना चाहिए।

Data Entry Course के फायदे

Data Entry Course के कुछ प्रमुख फायदे निम्नानुसार है।

  • इस कोर्स के माध्यम से आपकी Computer Skills में सुधार होता है।
  • इस कोर्स में आपको Office Work सीखने को मिलता है।
  • इस कोर्स के बाद आपकी Typing Speed बढ़ जाती है।
  • कोर्स पूर्ण होने के बाद शुरुआती Job Opportunities मिलती है।
  • Computer टीचर भी बन सकते है जिसमे लगभग 25000 रुपए प्रतिमाह तक मिलता है।
  • इस कोर्स को करने के बाद आप खुद का एक ऑनलाइन सायबर केफे शुरू कर सकते है।

क्या लड़कियाँ भी Data Entry Course कर सकती हैं?

हाँ, बिल्कुल। यह Course लड़को के साथ साथ लड़कियो के लिए भी अत्यंत उपयोगी होता है। कई Offices, Schools, Hospitals और Companies में महिला कर्मचारियों को ही विशेष तौर पर Data Entry Work के लिए रखा जाता है। कुछ जगह रिशेप्शनिष्ट की पोस्ट पर भी इस कोर्स को करने वाली लड़कियों को रखा जाता है।

क्या Data Entry Course भविष्य में उपयोगी रहेगा?

आज भी कई कंपनियों और Offices में Data Handling की जरूरत होती है। हालांकि technology तेजी से बदल रही है, लेकिन Computer Skills की demand अभी भी बनी हुई है। इसलिए अगर कोई विद्यार्थी Data Entry के साथ साथ Excel, Communication Skills और Computer Applications के काम भी सीख ले, तो उसके लिए future opportunities और भी ज्यादा बेहतर हो जाती है। क्योकि कंप्यूटर से हम इंसानों का काम बंद कभी नहीं होगा।

उम्मीद है की आपको यह पोस्ट पसंद आई होगी। मैंने आपके मन में उठने वाले लगभग सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की है। लेकिन फिर भी यदि आपके मन में अब भी कोई सवाल है तो हमसे कमेन्ट में अपना सवाल पूछ सकते है। इसी तरह की जानकारी भरी पोस्ट पढ़ते रहने के लिए हमारी वेबसाईट पर विजिट जरुर करते रहे।

आप हमारे YouTube चैनल के माध्यम से जुड़कर पढाई सम्बन्धित विडियोस भी देख सकते है। अधिक जानकारी के लिए हमारे Instagram पेज को फॉलो जरुर करे!

अगली पोस्ट किस टॉपिक पर चाहिए हमे अपनी राय देने के लिए हमसे संपर्क जरुर करे!

Leave a Comment