Pilot Kaise Bane? Qualification, Fees, Salary & Full Guide 2026

अगर आप Pilot बनना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि पायलट बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी पड़ती है, फीस कितनी होती है, कौन सा लाइसेंस चाहिए और सैलरी कितनी मिलती है, तो इस article में आपको पूरी जानकारी आसान हिन्दी में मिलेगी।

Contents hide

Pilot Kaise Bane?

Pilot Kaise Bane How to Become a Pilot
पायलट कैसे बने, How to Become a Pilot

जब व्यक्ति अपने सपनो को पूरा करने कि ठान लेता है तो उसे कोई भी रोक नहीं सकता। प्रकृति का नियम है कि हम जो सोचते है, हम वह सबकुछ पा भी सकते है, बस सही रास्ता पता होना चाहिए। यदि आप भी खुले आसमान कि उचाइयो में खुद से हवाई जहाँज उड़ाना चाहते है, तो पायलट बनना आपके लिए एक बेहतरीन करियर विकल्प है।

इस आर्टिकल में, पायलट क्या होता है, Pilot Kaise Bane? How To Become A Pilot? इसकी सारी जानकारी हिन्दी में दी जा रही है। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े और अपने दोस्तों को भी शेयर कर बताए कि पायलट कैसे बने?

पायलट किसे कहा जाता है?

एक ऐसा जिम्मेदार व्यक्ति जो हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर या अन्य विमानो को उड़ाने का काम करता है, ऐसे व्यक्ति को एक पायलट कहा जाता है।

पायलट का काम सिर्फ एरोप्लेन को उड़ाना नहीं होता है बल्कि प्लेन में बैठे सभी यात्रियों कि सुरक्षा, प्लेन का नेविगेशन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से सीधी बातचीत और मौसम की अच्छी या खराब स्थिति का ध्यान रखना भी होता है। मुश्किल परिस्थितियों में प्लेन को सुरक्षित वापस जमीनी सतह पर लेंड करना तथा यात्रियों कि जान बचाना भी एक पायलट का कार्य होता है।

यहाँ तक आप Pilot Kaise Bane यह जानने से पहले समझ गए है कि आखिर एक पायलट कौन होता है और उसका क्या क्या काम होता है।

पायलट कितने प्रकार के होते है?

पायलट निम्नलिखित रूप से 2 प्रकार के होते है।

  • कमर्शियल पायलट (Commercial Pilot) – जो पायलट एयरलाइंस के विमानों अर्थात यात्री विमानों या प्राइवेट कंपनियो के विमानों को उड़ाते है, कमर्शियल पायलट कहलाते है।
  • एयर फोर्स पायलट (Air Force Pilot) – जो पायलट देश कि वायुसेना में देश की सुरक्षा के लिए फाइटर जेट प्लेन या आर्मी के अन्य विमानों को उड़ाते है, एयरफोर्स पायलट कहलाते है।

यह भी पढ़े : बैंक में मैनेजर,असिस्टेंट मेनेजर या कोई और नोकरी कैसे पाए?

पायलट बनने के लिए योग्यता (Eligibility Criteria)

पायलट बनने के लिए एक उम्मीदवार में कौन कौन सी योग्यता होना जरुरी है, आइये समझते है।

  • शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवार को कक्षा 12वी Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) विषयों के साथ कम से कम 50% अंको से पास होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा : उम्मीदवार कि न्यूनतम आयु 17 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होना अनिवार्य है।
  • मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र : साथ ही उम्मीदवार के पास DGCA अर्थात Directorate General of Civil Aviation से प्रमाणित किया हुआ क्लास 1 मेडिकल सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है। यह प्रमाण पत्र इस बात का साबुत होता है कि आप विमान उड़ाने के लिए पूरी तरह फिट और स्वस्थ्य इंसान है। इसमे आपकी आखो कि दृष्टि, कानो कि श्रवण शक्ति और सामान्य स्वास्थ्य की जांच होती है।

पायलट बनने के लिए कोर्स (Pilot Courses After 12th)

अगर आप सोचते है कि 12वी के बाद Pilot Kaise Bane? तो इसके लिए दो रास्ते होते है।

1. सिविल एविएशन (Civil Aviation) के माध्यम से पायलट कैसे बने?

यह रास्ता उन लोगों के लिए है जो कमर्शियल पायलट (CPL) बनना चाहते है। चलिए जानते है कि Pilot Kaise Bane और इसके अंतर्गत कौन कौन से मुख्य कोर्स किये जा सकते है।

पायलट बनने के लिए 3 मुख्य कोर्स होते है, जो इस प्रकार दिए गए है।

  • Student Pilot License (SPL) Course
  • Private Pilot License (PPL) Course
  • Commercial Pilot License (CPL) Course

इन कोर्सेस कि अवधि 2 वर्ष से 3 वर्ष कि होती है, जिसमे कक्षा 12वी पास होने वाले सभी विद्यार्थी एडमिशन ले सकते है। इसके लिए आपको 12वी पास होने के बाद Entrance Test देना होगा।

इस टेस्ट या एक्जाम के बाद आपका Medical Exam होगा जिसमे सफल होने के बाद Interview राउंड होगा और आप इन कोर्सेस में एडमिशन लेकर अपने सपनो को पूरा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए आप सिविल एविएशन कि आधिकारिक वेबसाईट पर विजिट कर सकते है!

2. भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के जरिए पायलट कैसे बने?

जो उम्मीदवार यात्री विमानों को उड़ाने कि जगह देश की सेना में शामिल होकर सेवा करना चाहते है, वे NDA (National Defence Academy) या CDS (Combined Defence Services) परीक्षा देकर एयर फोर्स मे फाइटर जेट प्लेन के पायलट बन सकते है।

यह परिक्षाए UPSC द्वारा आयोजित कि जाती है तथा इनमे सफल होने के बाद Air Force Academy (Dundigal, Hyderabad) से ट्रेनिंग दी जाती है। यह एक सरकारी नोकरी होती है जिसमे अच्छी सैलरी तथा अनेक आकर्षक सुविधाए प्राप्त होती है।

Pilot Kaise Bane? Step By Step Guide 2026

जैसा कि हम जान चुके है कि पायलट बनने के लिए कौन कौन से दो मुख्य रास्ते होते है। अब हम यह जानेंगे कि आखिर पायलट कैसे बने और उसके लिए कौन कौन सी स्टेप्स होती है

Step 1 : कक्षा 12वी (PCM विषयों से) पास करे

सबसे पहले आप किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्कुल से कक्षा 12वी Physics, Chemistry और Mathematics विषयों के साथ पास कर लेवे।

Step 2 : मेडिकल टेस्ट पास करे

DGCA से क्लास 1 मेडिकल फिटनेस टेस्ट करवाए। इससे यह तय होता है कि आप विमान उड़ाने के लिए स्वस्थ है या नही।

Step 3 : Student Pilot License (SPL) प्राप्त करे

यह लाइसेंस आपको विमान उड़ाने कि ट्रेनिंग शुरू करने की अनुमति देता है।

Step 4 : मान्यता प्राप्त फ्लाइंग स्कुल से फ्लाइंग ट्रेनिंग लें

यहाँ आपको विमान उड़ाने, नेविगेशन, प्लेन उड़ाने के रूल्स और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सम्पर्क में रहने के नियम सिखाए जाते है। आपको कुल 200 घंटे की फ्लाइट ट्रेनिंग पूरी करनी होती है।

Step 5 : Commercial Pilot License (CPL) प्राप्त करे

SPL कि ट्रेनिंग पूरी करने के बाद आप CPL के लिए पात्र हो जाते है। इसकी ट्रेनिंग तथा आवश्यक घंटे पुरे होने के बाद DGCA से CPL जारी किया जाता है। इसके बाद आप किसी भी एयरलाइन या प्राइवेट एयरलाइन कम्पनी में विमान उड़ाने कि जॉब पाने हेतु योग्य हो जाते है।

Step 6 : एयरलाइन में जॉब या अपग्रेडेशन

CPL मिलने के बाद आप Air India, IndiGo, SpiceJet, Vistara, GoAir जैसी देश कि बड़ी एयरलाइंस कम्पनियों में पायलट कि नोकरी हेतु आवेदन कर सकते है। समय के साथ प्राप्त अनुभव के आधार पर आप पहले Co Pilot फिर First Officer और फिर Captain जैसे बड़े पदों पर नियुक्त हो सकते है।

हमे उम्मीद है कि आप समझ गए होंगे कि Pilot Kaise Bane और इसके लिए कौन कौन सी मुख्य स्टेप्स होती है।

पायलट कोर्स कि फीस (Pilot Course Fees)

पायलट बनने का सपना देख रहे तो Pilot Kaise Bane सिर्फ इतना जानना काफी नहीं बल्कि पायलट बनने के लिए जो कोर्सेस है उनकी फीस कितनी लगती है, यह भी जानना जरुरी है। आइये जानते है कि प्रत्येक कोर्स कि फ़ीस कितनी हो सकती है। ध्यान रहे कि सरकारी फ्लाइंग स्कुलो में फीस कम तथा प्राइवेट फ्लाइंग स्कुलो में फीस अधिक होती है।

कोर्सअनुमानित फीस
SPL Course2 लाख रुपए से लेकर 5 लाख रुपए
PPL Course6 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रुपए
CPL Course25 लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपए

नौकरी के अवसर (Career Opportunities for Pilots)

CPL (Commercial Pilot License) प्राप्त करने के बाद आप कई सेक्टर में पायलट कि नौकरी कर सकते है। इन अलग अलग सेक्टर्स में Pilot Kaise Bane, आइये जानते है।

ध्यान दे कि एक बार CPL प्राप्त होने के बाद आपके मन से यह सवाल पूरी तरह हट जाएगा कि Pilot kaise bane क्योकि कमर्शियल पायलट लाईसेंस मिलने के बाद आप Domestic Airlines (जैसे कि Air India, Indigo, Vistara) या फिर International Airlines (जैसे Emirates, Qatar Airways) या फिर अन्य Cargo Companies (जैसे Blue Dart, FedEx आदि) और Charter Flights & Private Companies Flying Instructor (Trainer) के पदों पर भी आप नियुक्त हो सकते है।

भारत में पायलट की सैलरी (Pilot Salary in India)

यदि आप जान गए है कि पायलट कैसे बने? तो अब आपको यह भी जानना चाहिए कि एक पायलट को अलग अलग पद के स्तर अनुसार कितनी सैलरी दी जाती है।

पद के नामऔसत मासिक वेतन
Trainee Pilot1.5 लाख रुपए से लेकर 3 लाख रुपए / महीना
Co-Pilot3 लाख रुपए से लेकर 6 लाख रुपए / महीना
Captain8 लाख रुपए से लेकर 15 लाख रुपए / महीना
Senior Captain / Instructor20 लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए / महीना

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. कक्षा 12वीं के बाद पायलट कैसे बने?
उत्तर : हां, अगर आपने कक्षा 12वी PCM से पास की है तो आप सीधे पायलट ट्रेनिंग में एडमिशन ले सकते है।

Q2. पायलट बनने में कितना खर्च आता है?
उत्तर : लगभग 10 लाख रुपए से लेकर 40 लाख रुपये तक, जो कि सरकारी या प्राइवेट इंस्टीट्यूट पर निर्भर करता है।

Q3. पायलट बनने में कितना समय लगता है?
उत्तर : पायलट बनने में लगभग 2 से 3 साल का समय लगता है।

Q4. क्या Commerce या Arts स्ट्रीम से पायलट बन सकते हैं?
उत्तर : नही, आपको Physics और Mathematics विषयो को पढना आवश्यकता है।

Q5. क्या लड़कियाँ भी पायलट बन सकती हैं?
उत्तर : बिल्कुल! भारत मे कई महिला पायलट्स है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है।

हमे उम्मीद है कि आप अब जान चुके है कि पायलट कैसे बने, और इसके लिए अब आप जितना हो मेहनत करे क्योकि एक मशहूर कवी ने कहा है कि कोशिश करने वालो कि कभी हार नहीं होती है।

1 thought on “Pilot Kaise Bane? Qualification, Fees, Salary & Full Guide 2026”

  1. Simply want to say your article is as astounding. The clearness in your post is just cool and i can assume you are an expert on this subject. Fine with your permission allow me to grab your RSS feed to keep updated with forthcoming post. Thanks a million and please carry on the gratifying work.

    Reply

Leave a Comment