WBPSC Clerkship Result 2025 Announced, Check Qualified List

15 अक्टूबर को WBPSC Clerkship Result 2025 हुआ जारी,

WBPSC Clerkship Result 2025 Out Exam Part I
WBPSC Clerkship Result 2025 Out Exam Part I

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाईट पर एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के माध्यम से पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग ने WBPSC Clerkship एग्जाम पार्ट I का Result जारी कर किया है। इसमे कुल 89,821 उम्मीदवार अगली एग्जाम यानी Part-II के लिए सफल घोषित हुए है। WBPSC Clerkship Result 2025 में अपना रोल नम्बर देखने के लिए WBPSC कि ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर जारी कि गई पीडीएफ को पढ़ सकते है और अपना रोल नम्बर चेक कर सकते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि WBPSC Clerkship Exam Part-I का आयोजन दिनांक 16 नवम्बर 2024 और 17 नवम्बर 2024 को किया गया था।

अपना रिजल्ट कैसे चेक करे? How to Check WBPSC Clerkship Result 2025?

WBPSC Clerkship Examination (Part-I) के रिजल्ट के लिए जारी कि गई पीडीएफ फाइल में पास होने वाले सभी उम्मीदवारों के रोल नम्बरों कि लिस्ट दी गई है। यदि आप पास हुए है तो आपको आपका रोल नंबर इस लिस्ट में मिल जाएगा। ऊपर दी गई लिंक के माध्यम से आप पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकते है तथा अपना रोल नम्बर search कर सकते है। आसान तरीके से अपना रोल नम्बर सर्च करने के लिए आप इस पीडीएफ फाइल को किसी लैपटॉप या कम्प्यूटर में खोल कर देखे।

इसे भी पढ़े : MBA कैसे व क्यों करे? MBA के बाद करियर ऑप्शन्स कि सम्पूर्ण जानकारी!

इस तरह अपना रोल नम्बर सर्च करे!

  • जारी कि गई WBPSC Clerkship Result 2025 कि पीडीएफ को किसी लैपटॉप में या कम्प्यूटर में खोल लेवे।
  • अब खोली हुई पीडीएफ में अपने माउस के कर्सर से किसी भी खाली जगह पर एक बार ऐसे ही क्लिक कर दे।
  • अब अपने कम्प्यूटर के कि-बोर्ड से CTRL बटन दबाकर रखे तथा साथ ही F बटन दबाकर छोड़ दे। (यानी CTRL+F बटन दबाए)
  • अब आपके सामने एक सर्च बार खुल जाएगा।
  • इसमें आप अपना रोल नम्बर एंटर कर देवे तथा डाउन एरो बटन पर क्लिक करे।
  • इसी तरह जब तक आपको आपका रोल नम्बर नहीं मिल जाए, आप डाउन एरो बटन को बार बार क्लिक करते रहे।
  • यदि आप सफल हुए होंगे तो आपको अपना रोल नम्बर पीडीएफ फाइल में मिल जाएगा।
  • इस तरह से आप पास हुए है या नहीं यह पता लगा सकते है।

श्रेणीवार कट-ऑफ कितना है?

जारी कि गई पीडीएफ के अनुसार श्रेणीवार कट-ऑफ कि जानकारी पीडीएफ के आखरी पन्नो पर दी गई है। इनमे साफ तौर पर बताया गया है कि अलग अलग श्रेणी के अनुसार कट-ऑफ नम्बर कितने कितने रहे है।

क्र.श्रेणी / वर्गकट-ऑफ नम्बर
1जनरल49
2ओबीसी A48
3ओबीसी B48
4SC47
5ST29

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरुर पढ़े!

FAQs (Frequently Asked Questions)

Q.1 पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग द्वारा WBPSC Clerkship Result 2025 kb जारी किया गया?
Ans. यह रिजल्ट 15 अक्टूबर 2025 को जारी किया गया है।

Q.2 क्या WBPSC Clerkship Exam Part-I के रिजल्ट से सीधे नियुक्ति हो जाएगी?
Ans. नही, इस एग्जाम में सफल होने के बाद WBPSC Clerkship Exam Part-II और कंप्यूटर/टाइपिंग टेस्ट में भी शामिल होना होगा।

Q.3 क्या WBPSC Clerkship Exam Part-I के नम्बर अंतिम मेरिट सूचि के लिए उपयोगी है?
Ans. जी हाँ, इस एग्जाम के लिए जारी किया गया WBPSC Clerkship Result 2025 अंतिम मेरिट सूचि के लिए उपयोगी है क्योकि अंतिम मेरिट सूचि Part-I और Part-II दोनों exams के कुल प्राप्तांको के आधार पर जारी कि जायेगी।

Q.4 WBPSC Clerkship Exam Part-II कब होगी?
Ans. इसकी सम्भावित तिथि 28 दिसम्बर है, अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाईट चेक करते रहे!

Q.5 WBPSC Clerkship Exam पार्ट 1 में पास होने के बाद क्या करे?
Ans. यदि आप WBPSC Clerkship Exam Part I में सफल है तो आपपको अब WBPSC Clerkship Exam Part-II कि तयारी शुरू कर देना चाहिए। सिलेबस के अनुसार अलग अलग विषयों कि पढ़ाई शुरू कर दे।

1 thought on “WBPSC Clerkship Result 2025 Announced, Check Qualified List”

  1. I really like your blog.. very nice colors & theme. Did you create this website yourself or did you hire someone to do it for you? Plz respond as I’m looking to create my own blog and would like to find out where u got this from. appreciate it

    Reply

Leave a Comment