SSC अर्थात स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के द्वारा एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार SSC CPO SI अर्थात दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में Sub Inspector के पदों पर बम्पर भर्ती कि जाने वाली है जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 26 सितम्बर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन करने कि अन्तिम तिथि 26 अक्टूबर 2025 है।
इस भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक अर्हता, आवेदन शुल्क, उम्र सीमा आदि कि सम्पूर्ण जानकारी इस लेख में प्रकाशित कि गई है।
SSC CPO SI Recruitment 2025 : Full Information
What is SSC CPO SI?
SSC को हिन्दी मे कर्मचारी चयन आयोग के नाम से जाना जाता है। इसके माध्यम से Central Police Organization (CPO – केंद्रीय पुलिस संगठन) में Sub Inspector (उप-निरिक्षक) के पद पर भर्ती निकाली जाती है जिसे SSC CPO SI कहा जाता हैं। इन सभी सब-इंस्पेक्टर्स को दिल्ली पुलिस तथा केंद्र सरकार के अंतर्गत CAPFs (Central Armed Police Forces) केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती किया जाता है। इसी सम्बन्ध में SSC ने CPO के तहत दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती हेतु अधिसूचना जारी है।
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) के अंतर्गत अलग अलग सुरक्षा बलों जैसे कि CRPF (Central Reserve Police Force – केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल), BSF (Border Security Force – सीमा सुरक्षा बल), ITBP (Indo-Tibetan Border Police – भारत-तिब्बत सीमा पुलिस), CISF (Central Industrial Security Force – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) तथा SSB (Sashastra Seema Bal – सशस्त्र सीमा बल) में सब-इंस्पेक्टर कि भर्ती कि जाएगी।
कैसे होगी SSC CPO SI (सब-इंस्पेक्टर्स) कि भर्ती ?
दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र बल में सब इंस्पेक्टरो कि भर्ती के लिए SSC कि और से एक कॉम्पीटेटिव एक्जाम (प्रतियोगी परीक्षा) ली जायेगी। यह परीक्षा पूर्णतः ऑनलाइन होगी जिसे हम पेपर-I कहेंगे।
ध्यान दे कि जो उम्मीदवार अंतिम तारीख तक आवेदन करेंगे और उनका फॉर्म सही पाया जाएगा, तो उन्हें SSC के द्वारा एक रोल नंबर और एडमिट कार्ड जारी करके दिया जाएगा, ताकि वे सभी उम्मीदवार कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर-I) में शामिल हो सके। इस पेपर-I में जो उम्मीदवार क्वालीफाई कर लेंगे, फिर उन्हें Physical Endurance Test (PET) अर्थात शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा तथा Physical Standard Test (PST) शारीरिक मापदंड परीक्षा में अनिवार्य रूप से शामिल होना होगा।
Physical Endurance Test (PET) में दौड़, कूद, सहनशीलता आदि कि शक्ति का परीक्षण किया जाएगा तथा Physical Standard Test (PST) में उम्मीदवारो कि ऊँचाई, छाती, वजन आदि की जांच कि जायेगी। इनके बाद में पेपर-II लिया जाएगा तथा फिर मेडिकल परिक्षण किया जाएगा जिसमे उम्मीदवारो कि दोनों आँखों से द्रष्टि, श्रवण शक्ति तथा सम्पूर्ण शरीर, पूर्ण रूप से स्वस्थ होना चाहिए। इसके बाद दस्तावेज परिक्षण किया जाएगा तथा अंत में एक मेरिट सूचि जारी कि जायेगी जिसमे चयनित उम्मीदवारों के नाम जारी किए जायेंगे।
कौन कौन कर सकते है ऑनलाइन आवेदन ?
SSC CPO SI कि बम्पर भर्ती में वे सभी उम्मीदवार शामिल हो सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री प्राप्त कर ली हो। इसके अलावा जो उम्मीदवार अभी बैचलर डिग्री के फाइनल ईयर कि परीक्षा में शामिल होने वाले है, वे भी इस भर्ती हेतु आवेदन कर सकते है।
सभी योग्य उम्मीदवारों के अतिरिक्त पहले से पुलिस विभाग में कार्य कर रहे कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) आदि भी शामिल हो सकते है। इनके साथ ही सरकार चाहती है कि उसके पास एक ऐसा कार्यबल (वर्कफोर्स) हो जिसमें महिलाओं और पुरुषों दोनों का एक सामान संतुलन बना रहे, इसलिए महिला उम्मीदवार भी इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकती है।
Educational Qualifications for SSC CPO SI Exam
सब-इंस्पेक्टर भर्ती हेतु शेक्षणिक अर्हता
उक्त भर्ती में ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने से पहले सभी उम्मीदवार अपनी शेक्षणिक योग्यता जरुर जांच ले। इसके लिए आवेदक को मान्यता प्राप्त संस्थान/ युनिवेर्सिटी से बैचलर डिग्री अथवा इसके समकक्ष कोई डिग्री सर्टिफिकेट/डिप्लोमा सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। यदि आवेदक अपनी डिग्री के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत है तो भी वह इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होगा लेकिन चयन होने पर दस्तावेज परिक्षण के समय उसे अपनी डिग्री/सर्टिफिकेट पेश करना होंगे।
SSC CPO SI 2025 : पदों के नाम व उनकी संख्या
1. सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) : दिल्ली पुलिस (पुरुष वर्ग)
उक्त भर्ती के अंतर्गत SSC CPO SI के पदों कि संख्या सामान्य वर्ग के पुरुषो के लिए 63 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 35 पद, अनुसूचित जाती (SC) के लिए 19 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 10 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 15 पद मिलाकर कुल 142 पदों पर भर्ती कि जाएगी।
पद का नाम | General | OBC | ST | SC | EWS | TOTAL |
---|---|---|---|---|---|---|
सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) : दिल्ली पुलिस (पुरुष वर्ग) | 63 | 35 | 19 | 10 | 15 | 142 |
2. सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) : दिल्ली पुलिस (महिला वर्ग)
SSC CPO SI के पदों कि संख्या सामान्य वर्ग कि महिलाओं के लिए 32 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कि महिला उम्मीदवारों के लिए 17 पद, अनुसूचित जाती (SC) कि महिलाओं के लिए 09 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) कि महिलाओं के लिए 05 पद तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) कि महिलाओं के लिए 07 पद मिलाकर कुल 70 पदों पर महिला उम्मीदवारों कि भर्ती कि जाएगी।
पद का नाम | General | OBC | ST | SC | EWS | TOTAL |
---|---|---|---|---|---|---|
सब इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) : दिल्ली पुलिस (महिला वर्ग) | 32 | 17 | 09 | 05 | 07 | 70 |
3. सब इंस्पेक्टर (GD) : केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (पुरुष वर्ग)
पुलिस फोर्स एवं पद का नाम | General | EWS | OBC | ST | SC | TOTAL |
---|---|---|---|---|---|---|
सब इंस्पेक्टर (GD) : CRPF (पुरुष वर्ग) | 407 | 101 | 272 | 75 | 151 | 1006 |
सब इंस्पेक्टर (GD) : BSF (पुरुष वर्ग) | 87 | 21 | 57 | 16 | 31 | 212 |
सब इंस्पेक्टर (GD) : ITBP (पुरुष वर्ग) | 85 | 18 | 52 | 11 | 32 | 198 |
सब इंस्पेक्टर (GD) : CISF (पुरुष वर्ग) | 473 | 116 | 314 | 86 | 175 | 1164 |
सब इंस्पेक्टर (GD) : SSB (पुरुष वर्ग) | 30 | 07 | 14 | 05 | 15 | 71 |
TOTAL | 1182 | 263 | 709 | 193 | 404 | 2651 |
4. सब इंस्पेक्टर (GD) : केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (महिला वर्ग)
पुलिस फोर्स एवं पद का नाम | General | EWS | OBC | ST | SC | TOTAL |
---|---|---|---|---|---|---|
सब इंस्पेक्टर (GD) : CRPF (महिला वर्ग) | 10 | 02 | 06 | 02 | 03 | 23 |
सब इंस्पेक्टर (GD) : BSF (महिला वर्ग) | 04 | 01 | 03 | 01 | 02 | 11 |
सब इंस्पेक्टर (GD) : ITBP (महिला वर्ग) | 15 | 03 | 09 | 02 | 06 | 35 |
सब इंस्पेक्टर (GD) : CISF (महिला वर्ग) | 53 | 13 | 35 | 10 | 19 | 130 |
सब इंस्पेक्टर (GD) : SSB (महिला वर्ग) | 06 | 01 | 04 | 0 | 0 | 11 |
TOTAL | 88 | 20 | 57 | 15 | 30 | 210 |
यह भी पढ़े : जिला लोक स्वास्थ्य नर्स अधिकारी भर्ती 2025
SSC CPO SI Exam के लिए आवेदन कैसे करे?
SSC OTR रजिस्ट्रेशन कि प्रक्रिया
- SSC CPO SI Exam के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले SSC कि आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर OTR रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- OTR (One Time Registration) करने से पहले अपने पास स्वयं का मोबाइल नम्बर (OTP वेरिफिकेशन के लिए), स्वयं कि इमेल आईडी (OTP वेरिफिकेशन के लिए), आधार कार्ड, आधार कार्ड ना होने कि स्थिति में वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाईसेन्स या पैन कार्ड होना आवश्यक है। इनके अलावा कक्षा 10वी कि मार्कशीट भी अपने साथ रखे।
- SSC का OTR करने के लिए यहाँ क्लिक करे!
- सबसे पहले अपनी पर्सनल जानकारिया दर्ज करे।
- इसके बाद अपने OTR के लिए अपना स्वयं का पासवर्ड पासवर्ड बना लेवे।
- इसके बाद अन्य एडिशनल जरुरी जानकारिया दर्ज करे।
- डिक्लेरेशन सबमिट करे। आधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़े।
SSC CPO SI के पद हेतु ऑनलाइन आवेदन कि प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर लॉग इन करे, लॉग इन करने के लिए अपने OTR नम्बर व पासवर्ड का उपयोग करे! अभी लॉग इन करे।
- ‘Sub-Inspector in Delhi Police and Central Armed Police Forces Examination 2025’ कि “Apply” लिंक पर क्लिक करे।
- आपके OTR से अधिकाँश जानकारी ऑटोमेटिकली form में दर्ज कर दी जायेगी। अब आगे ध्यानपूर्वक form को देखना है तथा अधूरी जानकारिया भरते जाना है।
- इसके बाद अपने डाक्यूमेंट्स अपलोड करे। यहा अपनी लाईव फोटो खीचना होगी। अपना सिग्नेचर अपलोड करके “Save & Next” बटन दबाए।
- अंत में “I Agree” चेक बॉक्स पर क्लिक करे, तथा केप्चा कोड डालकर और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करे। ध्यान दे कि एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने से पहले प्रीव्यू करके दर्ज जानकारी को चेक कर लेवे उसके बाद ही फाईनल सबमिट करे। इस प्रकार आप SSC CPO SI का ऑनलाइन आवेदन भर सकते है।
सब-इंस्पेक्टर SSC CPO SI के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क एवं उम्र सीमा
इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए लगने वाला शुल्क सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100/- रूपये है।
वही ST, SC के सभी उम्मीदवारों एवं सभी वर्गों कि महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शुन्य है अर्थात कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।
01 अगस्त 2025 तक उम्मीदवार कि न्यूनतम उम्र 20 वर्ष तथा अधिकतम उम्र 25 वर्ष होना अनिवार्य है। आयु सीमा में विभिन्न वर्गों के लिए छुट भी दी गई है जिसकी जानकारी आपको आधिकारीक नोटिफिकेशन में प्राप्त हो जायेगी।
FAQs (Frequently Asked Questions)
Q.1 कब होगी SSC CPO Exam ? SSC CPO Exam Date 2025?
फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नवंबर या दिसम्बर के लगभग होने कि संभावना है।
Q.2 SSC CPO Sub Inspector के पदों कि संख्या कितनी है?
नोटिफिकेशन के अनुसार महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के मिलाकर कुल 3073 पदों पर भर्ती होना है।
Q.3 CPO Sub Inspector Vacancy के लिए सैलरी कितनी मिलेगी?
CPO Vacancy 2025 भर्ती प्रक्रिया में दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 35,400 रूपये से लेकर 1,12,400 रूपये (लेवल-6) तक वेतन दिया जाएगा।