RRB Group D 2025 Admit Card, Download Now

रेलवे में नौकरी का इंतजार कर रहे हजारो उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर निकलकर आई है। रेलवे की RRB Group D 2025 Admit Card यानी हॉल टिकट जारी कर दिए गए है। जिन उम्मीदवारो ने इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किए थे, वे अपना एडमिट कार्ड रेलवे कि वेबसाईट से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दे कि रेलवे कि इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 32,438 रिक्त पदों को भरा जाना है, जिसके लिए परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी किए गए है।

परीक्षा कि तिथि और भर्ती सम्बन्धित जानकारियाँ

  • रेलवे द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार RRB Group D एग्जाम 2025 कि शुरुआत 27 नवंबर 2025 से होगी तथा यह परीक्षा 16 जनवरी 2026 तक अलग अलग कई चरणों मे आयोजित की जाएगी।
  • इस भर्ती में लगभग 1.08 करोड़ उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिसमे मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान जैसे अनेक राज्यों से हजारो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। केवल मध्यप्रदेश कि बात करे तो यहाँ पर कुल 1,614 पदों के लिए करीब 4.51 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

  1. सबसे पहले अपने क्षेत्र (Region) के RRB की आधिकारिक वेबसाइट या Apply for RRB Page पर जाए।
  2. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे! RRB Group D 2025 Admit Card, Download Now
  3. होमपेज पर “Group D Admit Card 2025” या “CBT Level-1 Hall Ticket Download” लिंक पर क्लिक करे।
  4. अपना Registration Number (ऑनलाइन आवेदन के समय प्राप्त पंजीकरण नम्बर) और Date of Birth (DOB) / पासवर्ड दर्ज करे। यदि कैप्चा माँगा जाए तो वह भी भरे। लॉगिन करते ही आपको आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा जिसे आप डाउनलोड एवं प्रिंट कर सकते है।

नोट : एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन (आमतौर पर 3 से 4 दिन) पहले ही जारी किया जाता है। इसलिए यदि आपको आपका एडमिट कार्ड नहीं दिखाई दे रहा है तो हर दिन चेक जरुर करते रहे।

RRB Group D 2025 Admit Card
RRB Group D 2025 Admit Card

पायलट कैसे बने? सम्पूर्ण जानकारी आसान भाषा में!!

एडमिट कार्ड कि महत्वपूर्ण जानकारी

RRB Group D 2025 Admit Card में निम्नलिखित जानकारियाँ शामिल होती हैं:

  • उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र (Centre), परीक्षा केंद्र का पता (एड्रेस)
  • परीक्षा की तिथि, शिफ्ट और Reporting Time

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले इन चीजो को साथ जरुर रखे।

  • एडमिट कार्ड की प्रिंट-आउट
  • एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID Proof), जैसे : Aadhaar, Voter ID आदि

RRB Group D 2025 परीक्षा सरकारी नोकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है। इसलिए यदि आपने आवेदन किया है, तो जल्द से जल्द अपना हॉल-टिकट यानी RRB Group D 2025 Admit Card डाउनलोड करके रख ले और परीक्षा की तैयारी करते रहे।

Leave a Comment