MBA Course 2025 Best Guide | MBA Course Details in Hindi

MBA क्या है? MBA Course के बाद करियर, सैलरी और एडमिशन की पूरी जानकारी

MBA यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन जो कि एक पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कोर्स है। MBA Course को 2 वर्ष (यानी 4 सेमेस्टर) कि अवधि में पूरा किया जा सकता है। भारत में जहा एक तरफ डॉक्टर, इंजिनियर या वकालत कि पढ़ाई कर युवा अपना करियर सेट कर रहे है तो वही दूसरी और MBA Course भी इस कड़ी में पीछे नहीं है। MBA कोर्स में आपको किसी बिजनेस को चलाने, बिजनेस मार्केटिंग करने, पैसो का मैनेजमेंट करने, कर्मचारियों कि भर्ती और बिजनेस लीडरशिप करने जैसी एवरग्रीन स्किल्स को सिखाया जाता है।

इस आर्टिकल में MBA कोर्स क्या है? MBA कौन कर सकता है? MBA करने के बाद Job ऑफर्स, सैलरी और इस कोर्स में एडमिशन कैसे ले? जैसे सभी महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए गए है। MBA के बारे में सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।

MBA Course (Master of Business Administration) Details in Hindi
MBA Course (Master of Business Administration) Details in Hindi

MBA का फुल फॉर्म और अवधि | MBA Full Form & MBA Course Duration

MBA का फुल फॉर्म : MASTERS OF BUSINESS ADMINISTRATION (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) होता है। इसकी अवधि 2 वर्ष (यानी 4 सेमेस्टर) होती है। इस कोर्स को करने के बाद कोई भी विद्यार्थी इस लायक बन जाता है कि वह ना सिर्फ किसी बिजनेस को चला पाए बल्कि बड़ी से बड़ी कंपनी को भी खराब स्थिति से निकालकर एक अच्छी पोजीशन पर लाकर खड़ा कर सकता है।

क्यों करे MBA Course?

MBA करने के दोरान आप बिजनेस मैनेजमेंट के बारे में जानकारीया हासिल करते है। इसमें आप ये सीखते है की एक बिजनेस को केसे सक्सेसफुल बनाया जाए, उसमे केसे सफल हुआ जाए और बिजनेस करने के तरीको से लेकर बिजनेस से जुड़ी हर एक इम्पोर्टेंट इनफार्मेशन आप MBA Course में प्राप्त कर सकते है। MBA के कई सारे क्षेत्र है जैसे कि बैंकिंग, फाइनेंस, मार्केटिंग, रिटेलिंग, फोरेन कल्चर आदि। इनमे से आप जिस किसी भी फिल्ड में रूचि रखते है, आप उस फिल्ड में MBA कर सकते हो।

MBA कौन कर सकते है?

बहुत लोगो के मन में ये धारणा होती है की MBA Course सिर्फ उन लोगो के लिए सही होता है जो बिजनेस से जुड़े होते है या जिनका खुद का कोई बिजनेस या कम्पनी चल रही होती है, लेकिन यह बात बिलकुल गलत है। MBA भले ही एक बिजनेस ओरिएंटेड यानी बिजनेस से जुड़ा कोर्स है लेकिन इस कोर्स को हर कोई कर सकता है। चाहे आपका कोई फेमिली बिजनेस हो या नहीं हो, लेकिन फिर भी आप MBA कर के किसी बड़ी कंपनी में बतौर मैनेजर या इससे भी ऊँचे पद पर नौकरी पाकर अपनी लाइफ को सेट कर सकते है

MBA में एडमिशन के लिए शेक्षणिक योग्यता क्या है?

MBA में एडमिशन लेने के लिए अगर शेक्षणिक योग्यता कि बात करे तो इसके लिए आपको सिर्फ एक बैचलर डिग्री कि आवश्यकता होती है। चाहे आपने BA किया हो, या बीएससी किया हो या B.Com किया हो या फिर इनकी जगह आपने कोई अन्य बैचलर डिग्री कि हो, आप किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने के बाद MBA कोर्स करने के लिए पात्र हो जाते है। लेकिन ध्यान रहे कि यदि आप ST/SC श्रेणी से है तो आपके ग्रेजुएशन में कम से कम 45% अंक होना चाहिए और अन्य सभी श्रेणी के विद्यार्थियो के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है।

MBA Courseमें एडमिशन कैसे ले?

MBA Course में एडमिशन लेने के लिए ग्रेजुएशन कि डिग्री होने के बाद आपको सबसे पहले एक एंट्रेंस एग्जाम से गुजरना होता है। ये एंट्रेंस एग्जाम्स कई तरह कि होती है जैसे कि CAT, MAT, CMAT, XAT, GMAT, NMAT आदि। लेकिन इनमे सबसे अधिक पॉपुलर एंट्रेंस एग्जाम CAT है। हालांकि इन एंट्रेंस एग्जाम्स के अलावा भी कुछ दूसरी एंट्रेंस एग्जाम्स होती है जिनके माध्यम से भी MBA में प्रवेश पाया जा सकता है। कुछ प्राइवेट कॉलेज बिना एंट्रेंस एग्जाम के भी सिर्फ 12वी और ग्रेजुएशन के अंको के आधार MBA में एडमिशन दे देती है।

IIM CAT कि ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहा क्लिक करे!

कौन सी फिल्ड में MBA करे?

वेसे तो हमारे देश में कई सारी स्ट्रीम यानी कि ब्रान्चेस है जिनमे आप MBA कर सकते है लेकिन कुछ फिल्ड ऐसी है जिनमे करियर में अच्छी नोकरियो कि संभावनाए बहुत बढ़ जाती है। इनमे Human Resource (HR) यानि मानव संसाधन एक बहुत ही पॉपुलर ब्रांच है जिसमे आप कम्पनियों में कर्मचारीयों, अधिकारीयों की भर्ती, स्टाफ से काम कराना, सेलरी, लीव आदि का मैनेजमेंट सीखते है। इसमें पूरी कम्पनी कि नीव आपके हाथ में सोप दी जाती है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि यह कितना बड़ा कोर्स माना जाता है।

HR फिल्ड के अलावा आप बैंकिंग और फाइनेंस फिल्ड से भी MBA कर के एक बहुत अच्छी नोकरी पा सकते है। बेंकिंग से MBA करने के बाद आप बैंक में ऊँचे पद पर नोकरी के लायक बन जाते है। फाइनेंस का भी मार्केट पिछले कुछ सालो में काफी तेजी से काफी हद तक बढ़ गया है इस वजह से फाइनेंस कि फिल्ड में MBA करना भी सही निर्णय साबित हो सकता है।

यह भी पढ़े : बैंक में नोकरी कैसे लगती है? बैंक मैनेजर कैसे बने?

इनके अलावा आप देख पा रहे है कि जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है, देश में आईटी क्षेत्र का भी बोलबाला तेजी से बढने लगा है। इस कारण आईटी से MBA करना भी एक बहुत अच्छा करियर ऑप्शन है। इनके अलावा मार्केटिंग कि फिल्ड में भी नौकरीयों की अपार संभावना है इसलिए यदि आप मार्केटिंग में रूचि रखते है तो यह फिल्ड भी बेस्ट है।

यहाँ पर MBA Course कि कुछ महत्वपूर्ण ब्रान्चेस/फील्ड्स कि लिस्ट निचे दी गई है।

  • MBA in Marketing Management
  • MBA in Finance
  • MBA in Human Resource (HR)
  • MBA in International Business
  • MBA in IT Management
  • MBA in Operations Management
  • MBA in Entrepreneurship

MBA कहा से करे? MBA कि फीस कितनी लगती है?

भारत में कई प्राइवेट व सरकारी कॉलेज तथा यूनिवर्सिटीस उपलब्ध है जिनमे MBA Course करवाया जाता है। आप चाहे तो नजदीकी प्राइवेट कॉलेज से भी MBA कि डिग्री कर सकते है। लेकिन प्राइवेट कॉलेज से MBA करना आपके लिए महँगा साबित हो सकता है। इसलिए आपको यह जानना जरुरी है कि MBA Ki Fees Kitni Hai? चलिए समझते है।

आम तौर पर प्राइवेट कॉलेज में MBA कि सालाना फीस 2 लाख रूपये से लेकर 10 लाख रूपये तक हो सकती है। यह अलग अलग राज्यों और यूनिवर्सिटी के आधार पर कम या ज्यादा भी हो सकती है। लेकिन यदि सरकारी कॉलेज से MBA किया जाए तो 50 हजार से लेकर 3 लाख के अन्दर अन्दर आप MBA कर सकते है। इसलिए कोशिश करे कि एंट्रेंस एग्जाम पास करके किसी सरकारी कॉलेज से ही MBA कि डिग्री कि जाए। इससे आपको नोकरी के अवसर भी अधिक मिलते है साथ ही कम फीस में आप अच्छे से MBA Course पूरा कर सकते है।

इनके अलावा आईआईएम (Indian Institute of Management) देश में इंदौर, अहमदाबाद, बेंगलूर, कोलकाता एवं लखनऊ स्थित है जो MBA करने के लिए बेस्ट है किन्तु यहाँ पे एंट्री पाना उतना आसान नही है। इसके लिए आपको बहुत परिश्रम करना पड़ेगा। आईआईएम के आलावा और भी कई सारी यूनिवर्सिटीस है जहाँ से आप CLC राउंड के माध्यम से एडमिशन पाकर MBA Course में एडमिशन पा सकते है।

Career After MBA | MBA के बाद करियर ऑप्शन्स

MBA करने के बाद आप बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में, सरकारी और प्राइवेट कंपनियों में, आईटी कंपनियों में, MNC कंपनियों में, नए स्टार्टप्स में नोकरी पा सकते है जिसमे बहुत ऊँचे पदों पर अच्छी सैलरी के साथ लाइफ सेट कि जा सकती है। MBA के बाद विभिन्न पदों पर आप अच्छी नोकरी पा सकते है जिसका विवरण निचे टेबल में दिया गया है।

क्र.सेक्टर/ब्रांच/फिल्डपदअनुमानित सालाना वेतन
1मार्केटिंगमार्केटिंग मैनेजर, सेल्स हेड5 लाख से लेकर 15 लाख रुपए
2फाइनेंसअकाउंट मैनेजर, फाइनेंशियल एनालिस्ट6 लाख से लेकर 20 लाख रुपए
3ह्यूमन रिसौर्स (HR)HR मैनेजर, ट्रेनिंग ऑफिसर5 लाख से लेकर 12 लाख रुपए
4इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT)प्रोजेक्ट मैनेजर, बिजनेस एनालिस्ट8 लाख से लेकर 18 लाख रुपए
5ऑपरेशंसऑपरेशंस हेड, सप्लाई चेन मैनेजर5 लाख से लेकर 12 लाख रुपए

Average Salary After MBA Course

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक आज के समय में MBA पास आउट होने के बाद एक फ्रेशर MBA कैंडिडेट को किसी भी नोकरी में सालाना औसत वेतन 4 लाख रुपए से लेकर 8 लाख रूपये मिलता है। वही अगर कुछ समय कार्य करने का अनुभव प्राप्त करके किसी अन्य नोकरी में जाते है तो ऐसे अनुभवी MBA कैंडिडेट्स को सालाना औसत वेतन 10 लाख रूपये से लेकर 25 लाख रूपये मिल सकता है। देश के प्रतिष्ठित संस्थान जैसे IIM से MBA करने के बाद कैंडिडेट्स को सालाना औसत सेलरी लगभग 20 लाख रूपये से लेकर 1 करोड़ रुपए तक मिल सकती है।

अतः कुल मिलाकर यह एक बेहतरीन करियर विकल्प है। MBA एक ऐसा कोर्स है जो आपकी लीडरशिप स्किल्स, कम्युनिकेशन स्किल्स और बिजनेस स्किल्स को बहुत एडवांस लेवल पर लेकर जाता है। अगर आप कॉरपोरेट सेक्टर में अच्छा करियर बनाना चाहते है या फिर अपना कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते है, तो MBA Course आपके लिए एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है।

यदि इस आर्टिकल में किसी भी प्रकार कि जानकारी अधूरी है या आपके मन में कोई भी सवाल बाकी रह गया है तो कृपया कमेन्ट कर अपना प्रश्न पूछे, आर्टिकल को अगले 24 घंटे में आपके प्रश्न के जवाब के साथ अपडेट कर दिया जाएगा। इस आर्टिकल को अपने परिचित या करीबियों में शेयर जरुर करे।

1 thought on “MBA Course 2025 Best Guide | MBA Course Details in Hindi”

  1. Good day very nice site!! Man .. Excellent .. Superb .. I will bookmark your web site and take the feeds also?KI am satisfied to find so many helpful information here within the put up, we’d like work out extra strategies in this regard, thanks for sharing. . . . . .

    Reply

Leave a Comment