अक्सर बच्चो के मन में ये सवाल आते है कि MBBS Doctor Kaise Bane और क्यों बने? डॉक्टर कितने प्रकार के होते हैं? Doctor बनने के लिए क्या करना पड़ता है? डॉक्टर की पढ़ाई कितने साल की होती है? डॉक्टर बनने में कितना खर्च आता है? डॉक्टर बनने के लिए 10वीं के बाद क्या करें? और इसी तरह के अन्य कई सारे सवाल जिनके जवाब कोई सही तरह से नहीं दे पाता है और इस वजह से उन विद्यार्थीयों का डॉक्टर बनने का सपना टूट जाता है।
इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि Doctor Kaise Bane और क्यों बने? आज भी HIV एड्स, अल्जाइमर (दिमाग की बिमारी) तथा कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का पूर्ण इलाज नहीं हो पाता है। ऐसे में मेडिकल के क्षेत्र में डॉक्टर्स और रिसर्चर्स कि बहुत अधिक आवश्यकता है ताकि इन खतरनाक बीमारियों का पूर्ण रूप से इलाज किया जा सके।
कक्षा 10वी के बाद Doctor Kaise Bane?
जब हमारे आसपास या परिचित व्यक्ति में कोई डॉक्टर बन जाता है तो उस हर कोई उस व्यक्ति कि बहुत इज्जत करने लगता है क्योकि जब कोई विद्यार्थी कड़ी लगन और मेहनत से पढ़ाई करता है तब जाकर वह डॉक्टर बनने के सफर में आगे बढ़ पाता है। तो आखिर Doctor Kaise Bane? आइये डॉक्टर बनने कि सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते है।
डॉक्टर बनने कि पहली सीड़ी कक्षा 10वी ही होती है। कक्षा 10वी में यदि आप विज्ञान व गणित जैसे विषयों में अच्छे है तो यह निश्चित रूप से कक्षा 11वी और 12वी में आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। जब आप कक्षा 10वी पास हो जाते है तो कक्षा 11वी कि पढ़ाई के लिए अपना संकाय (विषय) चुनने कि बारी आती है। डॉक्टर बनने के लिए आपको कक्षा 11वी में साइंस स्ट्रीम अंतर्गत फिजिक्स, केमेस्ट्री व बायोलॉजी विषयों को चुनना अनिवार्य है।
इन तीनो ही विषयों में आपको शुरुआत से ही गहरी पकड़ बनानी होगी। कक्षा 11वी और कक्षा 12वी में फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी विषयों में आप गहराई से पढ़ते है तो इससे डॉक्टर बनने के लिए आपकी राह आसान हो जाएगी। यही वो समय है जब आपको स्कुल के कोर्स कि पढ़ाई तो करना ही है लेकिन उसके साथ साथ डॉक्टर बनने के लिए एक अन्य परीक्षा कि भी तैयारी शुरू करना होगी जिसे NEET परीक्षा के नाम से जाना जाता है।
NEET एग्जाम क्या है? नीट परीक्षा से Doctor Kaise Bane?
NEET का पूरा नाम National Eligibility cum Entrance Test है। Doctor Kaise Bane यह जानने के लिए NEET एक्जाम का महत्त्व जानना जरुरी है। हमारे देश में मेडिकल फिल्ड के कोर्सेस जैसे MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS या अन्य सभी मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए NEET कि परीक्षा देना अनिवार्य है। यह एक तरह कि एंट्रेंस एक्जाम है जिसमे पास होने पर आपको मेडिकल फिल्ड के कोर्सेस में आसानी से एडमिशन मिल जाता है।
NEET परीक्षा का आयोजन NTA ((National Testing Agency) के द्वारा प्रति वर्ष करवाया जाता है। इस परीक्षा को देने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 11वी एवं 12वी PCB (फिजिक्स, केमिस्ट्री, और बायोलॉजी) विषयों के साथ कम से कम 40% अंको से पास करना जरुरी है। इस परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते है जिनमे से 180 प्रश्नों का जवाब देना अनिवार्य है। इस परीक्षा का पूर्णांक 720 अंक है।
नीट कि परीक्षा में अच्छे नम्बर लाने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज में एडमिशन के लिए कॉलेज कि चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग लेकर पसंदीदा कॉलेज चुनना होता है। इसके बाद मेरिट क्रम के अनुसार सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन हो जाता है। अधिक जानकारी के लिए NTA कि ऑफिशियल वेबसाईट पर जाए!
NEET एक्जाम कि तैयारी कैसे करे?
NEET एक्जाम भारत कि कठिन परीक्षाओं में शामिल है इसलिए इस परीक्षा में पास होने के लिए कड़ी मेहनत के साथ अच्छी प्लानिंग करना बहुत जरुरी है। इसलिए Doctor Kaise Bane यह जानने के साथ साथ नीट कि तैयारी कैसे करे, यह जानना भी जरुरी है। यहाँ निचे 10 महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए है जिन्हें आप ध्यान रखकर अपनी नीट एक्जाम कि तैयारी बहुत अच्छे से कर सकते है। नीट कि तैयारी कैसे करे, आइए जानते है।
- नीट एक्जाम कि तैयारी में कक्षा 11वी तथा 12वी कि फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी का बहुत बड़ा रोल है। इनमे दिए गए सभी चैप्टर्स कि पढ़ाई अच्छे से करे तथा प्रश्नों को हल करे।
- किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारा डेली रूटीन सही होना बहुत आवश्यक है। इसके लिए हमे अपना बनाना चाहिए। अपने टाइम टेबल में 6 से 8 घंटे कि पढ़ाई को शामिल करे और नियमित रूप से टाइम टेबल के अनुसार ही पढ़ाई व अन्य डेली के कार्य करे।
- नीट कि परीक्षा में सबसे 100 से भी अधिक प्रश्न बायोलॉजी विषय के होंगे, अतः बायोलॉजी विषय पर विशेष ध्यान दे। फिजिक्स में सिद्धांतो पर ध्यान दे व न्यूमेरिकल प्रश्नों को रोजाना प्रेक्टिस करते रहे। केमिस्ट्री में भी पीरियाडिक टेबल याद करे, रासायनिक अभिक्रियाओ को पढ़े, तथा पिछले वर्षो के प्रश्न पत्रों को हल करे।
- महतवपूर्ण सूत्रों का चार्ट बनाकर दिवार पर लगाए तथा उन्हें रोज पढ़े। अपनी पढ़ाई के दौरान कोई भी डाउट को क्लियर किए बिना न छोड़े।
- रेगुलर हर विषय के प्रश्नों को तैयार करे, उनकी प्रेक्टिस करे। अपनी तबियत का ध्यान जरूर रखे।
एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स कि जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे!
NEET पास करने के बाद उपलब्ध मेडिकल कोर्सेस
NEET एक्जाम क्लियर करने के बाद आपके मन में Doctor Kaise Bane? जैसे सवाल खत्म हो जाएंगे क्योकि नीट परीक्षा पास होने के बाद आप निम्नलिखित कोर्सेस में एडमिशन के लिए योग्य हो जाते है। डॉक्टर बनने के लिए महत्वपूर्ण कोर्सेस कौन कौन से है और वो कितने साल के होते है? आइये जानते है।
- MBBS (Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery) : डॉक्टर बनने के लिए यह एक सबसे पॉपुलर कोर्स है जिसमे सबसे ज्यादा एडमिशन लिया जाता है। वेसे तो यह कोर्स साढ़े 5 साल का होता है लेकिन इसकी पढ़ाई साढ़े 4 साल में ही पूरी हो जाती है। इसके बाद 1 साल इंटर्नशिप के लिए अर्थात प्रैक्टिस के लिए होता है।
- BDS (Bachelor of Dental Surgery) : यदि आप दांतों के डॉक्टर बनना चाहते है तो यह एक बेस्ट कोर्स है। यह 5 वर्ष का कोर्स है जिसकी पढ़ाई 4 साल में होती है तथा 1 वर्ष इंटर्नशिप के लिए होता है।
- BAMS (Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery) : यदि आपको दादी नानी के पुराने नुस्खे पसंद है तो आपको आयुर्वेदिक डॉक्टर बनने का कोर्स करना चाहिए जिसे BAMS कहते है। इस कोर्स से आप आयुर्वेदिक डॉक्टर बनते है। इस कोर्स को पूरा करने के लिए साढ़े 5 वर्ष का समय लगता है, जिसमे 1 वर्ष इंटर्नशिप के लिए है।
- BHMS (Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery) : यह भी एक पॉपुलर कोर्स है जिसमे आप होम्योपैथिक डॉक्टर बनते है। इसमें भी साढ़े 5 वर्ष कि अवधि होती है जिसमे 4 वर्ष पढ़ाई तथा 1 वर्ष इंटर्नशिप के लिए होता है।
- BVSc & AH (Bachelor of Veterinary Science & Animal Husbandry) : यदि आप जानवरों से प्रेम करते है तो आप उनका इलाज करने के लिए इस कोर्स के माध्यम से जानवरों के डॉक्टर बन सकते है तथा पशु चिकित्सक के रूप में अपनी सेवा दे सकते है। इस कोर्स कि अवधि भी पिछले कोर्सेस के अनुसार ही है।
- BPT (Bachelor of Physiotherapy) : इस कोर्स को करने के बाद आप फिजियोथेरेपिस्ट बन सकते है। 6 महीने कि इंटर्नशिप मिलाकर यह कोर्स 4.5 साल कि अवधि में पूर्ण होता है।
- B.Sc. Nursing : नर्स बनने के लिए लड़किया तथा वार्ड बॉय बनने के लिए लड़के इस कोर्स में एडमिशन लेते है। यह 4 वर्ष का कोर्स होता है।
- BMLT (Bachelor of Medical Laboratory Technology) : मेडिकल के क्षेत्र में डॉक्टर को खून पेसाब कि जांच के लिए एक लैब टेक्नीशियन कि जरुरत होती है। इस कोर्स में एडमिशन लेकर आप लेबोरटरी टेक्नीशियन बनकर किसी होस्पिटल में अपनी सेवा दे सकते है या फिर खुद कि भी लेबोरेटरी खोल कर प्राइवेट तरीके से मरीजो कि जाँच कर सकते है। इस कोर्स कि अवधि 3 वर्ष होती है।
डॉक्टर का कोर्स करने के लिए कितनी फीस लगती है?
हम Doctor Kaise Bane? इसका जवाब तो जान लिया लेकिन डॉक्टर बनने के लिए कितनी फीस लगती है इस प्रश्न का जवाब देना आसान नहीं है क्योकि हर एक यूनिवर्सिटी व उनसे जुड़ हुए कॉलेज में फीस भी अलग अलग होती है। ऊपर दिए कोर्सेस के अनुसार प्रत्येक कोर्स कि फीस अलग अलग कॉलेज में अलग अलग होती है। परन्तु एक औसत फीस का विवरण निचे दिया गया है।
क्र. | कॉलेज का प्रकार | फीस |
---|---|---|
1 | सरकारी कॉलेज | 50,000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक |
2 | प्राइवेट कॉलेज | 10 लाख रुपए से लेकर 80 लाख रुपए तक |
अधिकतर विद्यार्थी डॉक्टर इसलिए भी नहीं बन पाते है क्योकि वो NEET कि परीक्षा पास नहीं कर पाते जिस वजह से उन्हें मजबूरन प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन लेना होता है और प्राइवेट कॉलेज में पढ़ाई के लिए पैसा नहीं होता है इसलिए कोशिश करे कि NEET एक्जाम कि तैयारी अच्छे से करे। नीट एक्जाम कि तैयारी कक्षा 11वी से ही शुरू कर देना चाहिए। उम्मीद है कि Doctor Kaise Bane इस सवाल का जवाब आपको मिल गया है।
निचे कुछ प्रश्न FAQs सेक्शन में दिए गए है जहाँ आपको अन्य प्रश्नों के जवाब मिल जाएंगे। FAQs का सेक्शन जरुर चेक करे।
FAQs
Q.1 कक्षा 10 वी के बाद Doctor Kaise Bane?
Answer = इसके लिए आपको कक्षा 11वी में PCB संकाय चुनकर, कक्षा 12वी पास करना होगी तथा NEET कि परीक्षा पास करना होगी। इसके बाद आप मेडिकल कोर्स में एडमिशन लेकर डॉक्टर बन सकते है।
Q.2 डॉक्टर बनने में कितना खर्च आता है?
Answer = अलग अलग कॉलेज के अनुसार खर्च भी अलग हो सकता है, परन्तु सरकारी कॉलेज में अनुमानित औसत 50 हजार से 2 लाख तक तथा प्राइवेट कॉलेज में 10 लाख से 80 लाख तक हो सकती है।
Q.3 नीट के बिना Doctor Kaise Bane?
Answer = जी हाँ, NEET के बिना भी डॉक्टर बना जा सकता है, लेकिन नीट एक्जाम को प्राथमिकता दी जाती है।
Q.4 सरकारी डॉक्टर कैसे बनते हैं? MBBS Doctor Kaise Bane?
Answer = सरकारी डॉक्टर बनने के लिए नीट कि परीक्षा पास कर सरकारी मेडिकल कॉलेज से MBBS कि डिग्री लेना होगी।
Q.5 MBBS के बाद हम कौन से डॉक्टर बनते हैं?
Answer = MBBS करने के बाद आप जनरल फिजिशियन बनते है, यानी सामान्य डॉक्टर जो हर जगह उपलब्ध होते है।