डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग
यदि आपको मशीनों से लगाव है और आप एक मेकेनिकल इंजिनियर बनना चाहते है तो इस लेख में आपको Diploma in Mechanical Engineering (डिप्लोमा इन मेकेनिकल इंजीनियरिंग) कोर्स के बारे में जानकारी मिलेगी। यह एक 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स है जिसमे एडमिशन के लिए कक्षा 10वी में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इस कोर्स में आपको मशीनों के डिजाईनिंग, मशीनों के निर्माण, उनको चलाने तथा मेनेजमेंट करने का काम सिखाया जाता है। आइये इस कोर्स के बारे में महत्वपूर्ण जानकारिया प्राप्त करते है।
Diploma in Mechanical Engineering क्या है?
डिप्लोमा इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग 3 साल का एक डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स है। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप एक जूनियर मैकेनिकल इंजीनियर बन जाते है। यदि आपको कार, बाइक्स, अलग अलग तरह कि मशीनों कि डिजाइनिंग, उनको बनाना, नई नई मशीनों कि खोज करने जैसे कामो में इंटरेस्ट है तो Diploma in Mechanical Engineering का यह कोर्स आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। इसमें आपको मशीनों कि डिजाइनिंग, निर्माण तथा मेनेजमेंट सम्बंधित कार्य सिखाए जाते है।
Admission Process in Diploma in Mechanical Engineering
अलग अलग राज्यों में Diploma in Mechanical Engineering के कोर्स में सही उम्मीदवारों को चुनने के लिए अलग अलग तरह की प्रवेश परीक्षाए (एंट्रेंस एग्जाम्स) होती है। कुछ एंट्रेंस एग्जाम्स इस प्रकार है।
क्र. | राज्य | एंट्रेंस एग्जाम |
---|---|---|
1 | आंध्र प्रदेश | AP POLYCET (Andhra Pradesh Polytechnic Common Entrance Test) |
2 | असम | Assam PAT (Polytechnic Admission Test) |
3 | बिहार | DCECE (Diploma Certificate Entrance Competitive Examination) |
4 | छत्तीसगढ़ | CG PPT (Chhattisgarh Pre-Polytechnic Test) |
5 | गोवा | Goa Polytechnic Entrance Exam |
6 | गुजरात | Gujarat Polytechnic (GUJCET for some courses) |
7 | हरियाणा | Haryana DET (Diploma Entrance Test) |
8 | हिमाचल प्रदेश | HPPAT (Himachal Pradesh Polytechnic Admission Test) |
9 | झारखंड | PECE (Polytechnic Entrance Competitive Examination) |
10 | कर्नाटक | Karnataka DCET (Diploma Common Entrance Test) |
11 | केरल | Kerala Polytechnic Entrance Exam |
12 | मध्य प्रदेश | MP PPT (Madhya Pradesh Pre-Polytechnic Test) |
13 | महाराष्ट्र | MAH CET (Maharashtra Common Entrance Test for Diploma Courses) |
14 | मणिपुर | Manipur Polytechnic Admission Test |
15 | ओडिशा | Odisha DET (Diploma Entrance Test) |
16 | पंजाब | Punjab JET (Joint Entrance Test) |
17 | राजस्थान | Rajasthan Polytechnic Admission (Merit-Based, No Entrance Exam) |
18 | तमिलनाडु | TNEA (Tamil Nadu Engineering Admissions for Diploma Holders) |
19 | तेलंगाना | TS POLYCET (Telangana Polytechnic Common Entrance Test) |
20 | उत्तर प्रदेश | JEECUP (Joint Entrance Examination Council of Uttar Pradesh) |
21 | उत्तराखंड | Uttarakhand Polytechnic (JEEP – Joint Engineering Examination Polytechnic) |
22 | पश्चिम बंगाल | JEXPO (Joint Entrance Examination for Polytechnics West Bengal) |
कौन दे सकते है एंट्रेंस एग्जाम?
Diploma in Mechanical Engineering Course में एडमिशन के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम देना होगी। इसके लिए उम्मीदवार कक्षा 10वी में पढ़ रहा होना चाहिए तथा जब कक्षा 10वी की परीक्षा पास हो तो कम से कम 50% अंक प्राप्त जरूर होना चाहिए। अगर उम्मीदवार 50% अंक प्राप्त नहीं करता है तो वह एडमिशन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
एंट्रेंस एग्जाम से उम्मीदवार का चयन
इस एग्जाम को देने के बाद एक कटऑफ नम्बर की लिस्ट जारी होती है। इस लिस्ट में अलग अलग केटेगरी जैसे ST, SC, OBC, General, EWS आदि के लिए कुछ पासिंग नम्बर बताए रहते हैं। जिन उम्मीवारों के नम्बर कटऑफ नम्बर से अधिक आते है, वो एडमिशन के लिए योग्य होते है तथा जिनके नम्बर कटऑफ नम्बर से कम होते है, वो सरकारी कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया से बाहर हो जाते है।
मेरिट के आधार पर एडमिशन
एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद जिन उम्मीदवारों के नम्बर कटऑफ नम्बर से अधिक होते है, उन्हें केटेगरी के अनुसार बनने वाली मेरिट लिस्ट में चुना जाता है। मेरिट लिस्ट के अनुसार उम्मीदवारों को उनकी पसन्द की ब्रान्च या कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है। कुछ प्राइवेट कॉलेज ऐसे भी होते है जो एंट्रेंस एग्जाम में पास न होने पर भी कॉलेज लेवल काउंसलिंग के जरिये कक्षा 10वी के प्रतिशत के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाकर एडमिशन दे देते है।
डायरेक्ट एडमिशन प्रक्रिया
हमारे आसपास ऐसे भी कुछ कॉलेज या इंस्टिट्युट है जिनमे एडमिशन लेने के लिए किसी भी एंट्रेंस एग्जाम को देने कि जरुरत नहीं होती है। इनमे डायरेक्ट एडमिशन मिल जाता है। इसके लिए आपको कॉलेज में जाकर आवेदन फार्म भरना होता है तथा जरुरी दस्तावेज और एडमिशन फीस जमा करना पड़ता है। इसके बाद आपको एडमिशन दे दिया जाता है।
Eligibility for Diploma in Mechanical Engineering
Diploma in Mechanical Engineering में एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित बिन्दुओ पर ध्यान देना जरूरी है।
- उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या प्राइवेट विद्यालय से कक्षा 10वी में पास होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार को कम से कम 50% अंको से कक्षा 10वी पास करना बहुत जरुरी है। यहाँ पर आरक्षण प्राप्त श्रेणियों को सिर्फ 45% अंक से कक्षा 10वी को पास करना जरुरी है।
- उम्मीदवार पूरी तरह फिट होना चाहिए। किसी भी तरह की शारीरिक अपंगता या आखों से सम्बंधित कोई समस्या नही होना चाहिए।
Syllabus for Diploma in Mechanical Engineering (Semester wise)
क्र. | सेमेस्टर 1 | सेमेस्टर 2 | सेमेस्टर 3 | सेमेस्टर 4 | सेमेस्टर 5 | सेमेस्टर 6 |
---|---|---|---|---|---|---|
1 | अप्लाइड मेथेमेटिक्स 1 | अप्लाइड मेथेमेटिक्स 2 | थर्मोडाईनॅमिक्स | फ्लूइड मेकेनिक्स एंड हाइड्रोलिक मशीने | हीट ट्रान्सफर | रिन्यूएबल एनर्जी सोर्सेस |
2 | अप्लाइड फिजिक्स 1 | अप्लाइड फिजिक्स 2 | मटेरियल साइंस | मेन्युफेक्चरिंग प्रोसेसेस | ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग | मेन्टेनेन्स इंजीनियरिंग |
3 | अप्लाइड केमेस्ट्री | इंजीनियरिंग मेकेनिक्स | मेकेनिकल ड्राइंग | मशीन डिजाईन | प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी | रोबोटिक्स |
4 | इंजीनियरिंग ड्राइंग 1 | कम्प्युटर एप्लीकेशन फॉर इंजीनियर्स | मशीन शॉप प्रेक्टिस 1 | मशीन शॉप प्रेक्टिस 2 | CNC मशीनिंग | क्वालिटी कण्ट्रोल |
5 | बेसिक वर्कशॉप प्रेक्टिस 1 | बेसिक वर्कशॉप प्रेक्टिस 2 | इलेक्ट्रिकल & इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग | इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट | प्रोजेक्ट वर्क 1 | प्रोजेक्ट वर्क 2 |
6 | कम्युनिकेशन स्किल्स 1 | कम्युनिकेशन स्किल्स 2 | – | – | – | – |
7 | – | – | – | – | – | – |
8 | – | – | – | – | – | – |
Diploma in Mechanical Engineering Fees Details
Diploma in Mechanical Engineering कोर्स की फिस विभिन्न सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों के अनुसार अलग अलग हो सकती है। नीचे दी गई तालिका में फिस का विवरण है। अधिक जानकारी के लिए आप जिस कॉलेज में एडमिशन का सोच रहे है, उस कॉलेज के एडमिशन इंचार्ज से फीस सम्बन्धित बात कर सकते है।
क्र. | संस्थान का प्रकार | अनुमानित फीस |
---|---|---|
1 | सरकारी संस्थान | 10,000 रूपये से लेकर 50,000 रूपये प्रतिवर्ष |
2 | प्राइवेट संस्थान | 50,000 रूपये से लेकर 150,000 रूपये प्रतिवर्ष |
Job Opportunities after Diploma in Mechanical Engineering Course
इस कोर्स को पूर्ण करने के बाद आप कई तरह की कंस्ट्रक्शन कम्पनियो में विभिन्न पदों पर कार्य कर सकते है। नीचे दी गई तालिका में पद के अनुसार अनुमानित सैलरी का विवरण दिया गया है।
क्र. | पद का नाम | अनुमानित मासिक सैलरी (वेतन) |
---|---|---|
1 | प्रोडक्शन सुपरवाईजर | 15,000 से 30,000 रूपये तक हर महिना |
2 | मेंटेनेस इंजिनियर | 18,000 से 30,000 रूपये तक हर महिना |
3 | मशीन ऑपरेटर | 12,000 से 25,000 रूपये तक हर महिना |
4 | डिजाईन इंजीनियर | 20,000 से 40,000 रूपये तक हर महिना |
5 | क्वालिटी कण्ट्रोल इंस्पेक्टर | 15,000 से 30,000 रूपये तक हर महिना |
6 | ऑटोमोबाइल टेक्नीशियन | 12,000 से 25,000 रूपये तक हर महिना |
7 | प्रोजेक्ट असिस्टेंट | 18,000 से 35,000 रूपये तक हर महिना |
8 | HVAC टेक्नीशियन | 15,000 से 28,000 रूपये तक हर महिना |
9 | पॉवर प्लांट ऑपरेटर | 20,000 से 35,000 रूपये तक हर महिना |
10 | टेक्नीकल सेल्स इंजीनियर | 18,000 से 40,000 रूपये तक हर महिना |
11 | असेम्बली लाइन सुपरवाईजर | 20,000 से 35,000 रूपये तक हर महिना |
12 | डिप्लोमा ट्रेनी इंजीनियर | 10,000 से 18,000 रूपये तक हर महिना |
13 | अनुसंधान सहायक | 18,000 से 30,000 रूपये तक हर महिना |
14 | वर्कशॉप मैनेजर | 20,000 से 40,000 रूपये तक हर महिना |
15 | CNC प्रोग्रामर | 20,000 से 45,000 रूपये तक हर महिना |
यदि आप इन जॉब्स में इंटरेस्टेड नहीं है तो हमारी वेबसाईट पर उपलब्ध अन्य डिप्लोमा व आईटीआई कोर्सेस कि जानकारी पढ़कर धेर्य से निर्णय ले, तथा उसके बाद ही किसी एक विशेस कोर्स में एडमिशन लेवे।
Education Opportunities after Diploma in Mechanical Engineering
Diploma in Mechanical Engineering कोर्स को पूर्ण करने के बाद आप अगर अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं तो आपके पास कई करियर विकल्प है जिनमे आप प्रवेश लेकर अपने करियर में नई ऊंचाइयों को छू सकते है।
- B.E/B.Tech Degree : अगर Diploma in Mechanical Engineering में डिप्लोमा कोर्स करने के बाद आप एक सीनियर इंजिनियर बनना चाहते है तो आपको बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी का डिग्री कोर्स करना चाहिए। एक बार डिप्लोमा होने के बाद आप इन दोनों में से किसी भी कोर्स में बिना फर्स्ट ईयर किए डायरेक्ट सेकंड ईयर में एडमिशन ले सकते है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
Q.1 इस कोर्स को पूरा करने के बाद में क्या कोई सरकारी विभाग में नोकरी लग सकती है?
Ans. जी हाँ, इस कोर्स को पूर्ण करने के बाद आप PWD, नगर निगम या रेलवे तथा रक्षा क्षेत्र में निकलने वाली वेकेंसियो पर आवेदन कर नोकरी ले सकते है।
Q.2 क्या लड़कीया इस कोर्स में प्रवेश ले सकती है?
Ans. हाँ बिल्कुल, लडकियाँ भी डिजाइनिंग, CAD या CAM आदि क्षेत्रो में करियर बना सकती है।
Q.3 क्या इस कोर्स कि पढ़ाई सिर्फ अंग्रेजी मीडियम में होती है?
Ans. नहीं, अंग्रेजी व हिन्दी या फिर आप जिस क्षेत्र में रहते है, उस भाषा में आपको पढ़ाया जाता है। जैसे अलग अलग राज्यों में अलग अलग भाषाओं (गुजराती या मराठी) का उपयोग होता है।
Q.4 क्या यह कोर्स ऑनलाइन पूर्ण किया जा सकता है?
Ans. पूरी तरह नहीं, लेकिन कुछ संस्थानों में किसी विशेष विषय के सेद्धान्तिक हिस्से को ऑनलाइन पढाया जाना शुरू हो चूका है। हालाँकि प्रेक्टिकल अनुभव के लिए आपको कॉलेज जाना बहुत जरुरी है।
Q.5 Diploma in Mechanical Engineering कोर्स के दौरान कौन कौन से सॉफ्टवेयर सीखे जा सकते है?
Ans. AutoCAD, SolidWorks, CATIA, और ANSYS जैसे कई अन्य सॉफ्टवेयर सीखे जा सकते है।
इस लेख में दी गई जानकारिया कुछ विशेष स्त्रोतो जैसे इंजीनियरिंग करियर 360 से ली गई है।
अगर आपको यह लेख पसंद आया है तो कृपया इसे अपने परिचितों व मित्रो के साथ शेयर जरुर करे। निचे दी गई लिंक्स पर क्लीक कर हमारे सोशल मीडिया अकाउंट्स से जरुर जुड़े। धन्यवाद।