CTET 2026 Notification, Eligibility, Fee, Easy Apply Guide

CTET Exam 2026 Notification Overview

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आधिकारिक नोटिफिकेशन अर्थात CTET 2026 Notification जारी कर दिया है। जो भी अभ्यर्थी प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) या उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) शिक्षक बनना चाहते है, उनके लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की तारीखे, पात्रता, परीक्षा का पैटर्न और आवेदन शुल्क से संबंधित सभी जानकारियाँ आपको नीचे सरल भाषा में दी जा रही है।

अगर आप CTET 2026 के लिए आवेदन करना चाहते है, तो फॉर्म भरने से पहले इस आर्टिकल के माध्यम से पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ लीजिए ताकि आवेदन करते समय कोई गलती न हो पाए और आपका आवेदन एक ही बार में सही तरीके से स्वीकार हो जाए।

CTET 2026 Notification Out
CTET 2026 Notification Out

अगर आप CTET Exam 2026 के लिए आवेदन कर रहे है तो निचे दी गई जानकारी आपके लिए बेहद काम कि है।

क्र.मुख्य बिंदुजानकारी
1परीक्षा का नामCentral Teacher Eligibility Test (CTET)
2आयोजनकर्ता संस्था/बोर्डCentral Board of Secondary Education (CBSE)
3परीक्षा पेपर के प्रकारPeper-I (For Class 1 to 5) | Paper-II (For Class 6 to 8)
4आवेदन कि तारीखे27 Nov. 2025 to 18 Dec. 2025
5आधिकारिक वेबसाईटयहाँ क्लिक करे

CTET 2026 Notification Important Dates

1नोटिफिकेशन जारी होने कि तिथि25 नवम्बर 2025
2आवेदन कि प्रारम्भ तिथि27 नवम्बर 2025
3आवेदन कि अंतिम तिथि18 दिसम्बर 2025
4शुल्क भुगतान कि अंतिम तिथि18 दिसम्बर 2025
5आवेदन में त्रुटी सुधार कि प्रारम्भ तिथिअभी जारी नही
6आवेदन में त्रुटी सुधार कि अंतिम तिथिअभी जारी नही
7परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड जारी होने कि तिथिअभी जारी नही
8परीक्षा कि तिथि08 फरवरी 2025 (रविवार)

CTET 2026 Exam Eligibility Criteria

पेपर-I (कक्षा 1 से 5 तक) के लिए योग्यता

  • CTET Exam Paper-I के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा12वी पास होना चाहिए साथ ही D.El.Ed (2 वर्ष) होना चाहिए।
  • या फिर 12वी पास होने के साथ B.El.Ed (4 वर्ष) होना चाहिए।
  • या फिर किस भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ D.El.Ed (2 वर्ष) होना अनिवार्य है।

पेपर-II (कक्षा 6 से 8 तक) के लिए योग्यता

  • CTET Exam Paper-II के लिए अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा12वी पास होना चाहिए साथ ही B.El.Ed (4 वर्ष) होना चाहिए।
  • या फिर किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ D.El.Ed (2 वर्ष) या ग्रेज्युएशन के साथ B.Ed होना अनिवार्य है।

Application Fee for CTET Exam 2026

अलग अलग केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क निम्नानुसार है। निचे दी गई टेबल को ध्यान से देखे क्योकि यदि आप एक ही पेपर के लिए आवेदन कर रहे है तो उसका शुल्क और दोनों पेपर के लिए आवेदन कर रहे है तो उसके लिए शुल्क, दोनों अलग अलग रहेंगे।

क्र.श्रेणी/वर्गकेवल पेपर-I या केवल पेपर-IIदोनो पेपर-I और पेपर-II
1General/OBC1000 रुपए1200 रूपये
2SC/ST/Divyang500 रुपए600 रूपये

How to Apply for CTET Exam 2026 Complete Guide

Important LinksClick here
Download CTET 2026 Notification Official Noticeडाउनलोड करे!
Download CTET 2026 Notification PDF Fileडाउनलोड करे!

यदि आप CTET Exam 2026 के लिए अप्लाई कर रहे है तो आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद करना है

सबसे पहले आवेदन करने के लिए यहाँ क्लिक करे!

अब निचे दी गई इमेज के अनुसार Registration के लिए बिच वाले ऑप्शन को सिलेक्ट कर ले।

अब आप निचे दिए गए चेक बॉक्स को टिक कर दे और दी गयी अगली इमेज के अनुसार ऑप्शन पर क्लीक करे।

CTET Registration Process

CTET 2026 Registration Process Step By Step Guide

निचे दी गई स्टेप्स को फोलो करके आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए कृपया CTET 2026 Notification PDF File को ध्यान से पढ़े।

Step 1: Personal Details भरें

सबसे पहले अपनी Personal Details जैसे Candidate’s Name, Father’s Name और Mother’s Name
यह तीनो Class 10th Marksheet मे लिखे अनुसार सही सही भर दे। इसके बाद Date of Birth
Day, Month और Year 10वीं की मार्कशीट से मैच करते हुवे सही से भर दे। अब Gender चुनकर Identity Type और उसका Identification Number ध्यान से भरे।

Step 2: Personal Details Confirm करें

इस सेक्शन में पहले भरी गई जानकारी दोबारा भरनी होती है ताकि कोई गलती न रह जाए। इसलिए हर जानकारी को एक बार मेच करके जरुर देख ले।

Step 3: Contact Details भरें

अब अपने पते से जुड़ी जानकारी जैसे Premises No/Name, Sub-Locality (Optional), Locality, Country, State, District, Pin Code आदि सही तरह से भर देवे।

Step 4: Email और Mobile Number

एप्लीकेशन प्रोसेस मे आगे बढने पर OTP प्राप्त करने के लिए सही Email Address और Confirm Email Address तथा Mobile Number और Confirm Mobile Number तथा Landline / अन्य Contact (Optional) आदि सही तरह से और आपका स्वयं का ही डाले। ध्यान दे कि आवेदन में चालू Email आईडी और मोबाइल नंबर ही डाले।

Step 5: Permanent Address

अगर आपका स्थायी पता और वर्तमान पता एक ही है, तो “Same As Present Address” पर टिक करें। यदि आपके यह दोनो पते अलग अलग है, तो फिर आप Permanent Address के भी सारे कॉलम जरुर भरे।

Step 6: Password और Security Details

अब आप अपनी प्रोफाईल के लिए एक Password बनाए और उसे दो बार डालकर Confirm करे। इसके बाद Security Question चुनकर Security Answer भर देवे। यह जानकारी भविष्य में Login के लिए काम आएगी।

Step 7: कैप्चा और Submit

अब इमेज मे दिए गए CAPTCHA को ध्यान से भरे। यदि केप्चा साफ न दिखे तो नया CAPTCHA जनरेट कर लेवे और सारी जानकारी चेक करने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दे। अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे निचे कुछ चेक बॉक्स दिखाई देंगे। उन्हें टिक कर दे जैसा कि निचे इमेज में दिखाई दे रहे है।

CTET 2026 Notification Guide
CTET 2026 Notification Guide

उनके निचे एक बड़ा ब्लू कलर का बटन दिखाई देगा, जिस पर क्लिक करते ही ओटीपी आपके मोबाइल नम्बर पर जाएगा और OTP डालते ही आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद आप अपनी मेल आईडी को भी वेरीफाई कर लीजियेगा। इसका ऑप्शन आपको लेफ्ट साइड पेनल में देखने को मिल जाएगा।

How to Fill CTET 2026 Application Form Step By Step Guide

पिछली स्टेप्स में ईमेल आईडी को वेरीफाई करने के बाद आपको स्क्रीन पर कुछ इस तरह से ब्लू कलर का बटन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आप अपना एप्लीकेशन form भर सकते है।

CTET 2026 Notification Application Form
CTET 2026 Notification Application Form

यह भी पढ़े : सरकारी बैंक में जॉब कैसे मिलती है? क्या करे? सम्पूर्ण जानकारी!!

“Complete Application Form” बटन पर क्लीक करते ही एक नए पेज में आपको टोटल 6 स्टेप्स दिखाई देंगी जिसमे –

Step 1 : Contact Details

पहले नम्बर पर “Contact Details” वाला ऑप्शन दिखाई देगा जो ग्रीन होगा और उसके सामने “Completed” दिखाई देगा। इसके निचे ऑप्शन्स के आगे “Incomplete” लिखा हुआ दिखाई देगा। इन सभी ऑप्शन्स के निचे आपको एक ब्लू कलर का बटन दिखाई देगा जिसमे “Personal Details” लिखा होगा। आपको इस बटन पर क्लिक करना है।

Step 2 : Personal Details

इसमें सबसे पहले Nationality में Indian सिलेक्ट करे। इसके बाद केटेगरी सिलेक्ट करे और उसे confirm कर दे। अब यदि आप विकलांग है तो Yes करे और विकलांगता का प्रकार और उसकी उपश्रेणी सिलेक्ट करे अन्यथा No कर दे। इसके बाद अपनी नोकरी के अनुसार एम्प्लॉयमेंट स्टेट्स सिलेक्ट कर देवे। अंत में कैप्चा भरकर “Save and Next” बटन पर क्लिक कर देवे।

Step 3 : Apply for Details

अब आपको अगले पेज में सबसे पहले आप पेपर-I या फिर पेपर-II या फिर पेपर -I और पेपर-II (दोनों) में से किसके लिए आवेदन कर रहे है, सिलेक्ट कर लीजिए। अब लेंग्वेज 1 और लेंग्वेज 2 को सिलेक्ट कीजिए। अब कक्षा 1 से 5 तक के लिए आपकी एज्युकेशनल क्वालिफिकेशन और इसके बाद कक्षा 6 से 8 के लिए आपको अपनी एज्युकेशनल क्वालिफिकेशन को सिलेक्ट करना है। अब पेपर-II के लिए अपने सब्जेक्ट को चुनिए। इसके बाद क्वालीफाईंग एग्जाम को सिलेक्ट करे। अंत में कैप्चा भरकर “Save and Next” बटन पर क्लिक करे।

Step 4 : Qualification Details

अब यहाँ आपने क्वालीफाईंग एग्जाम में जो सिलेक्ट किया था उसी के अनुसार डिप्लोमा या डिग्री के ऑप्शन दिखाई देंगे जिनमे आपको अपनी क्वालिफिकेशन कि पूरी जानकारी जैसे पास स्टेट्स, पासिंग ईयर, कोर्स कि जानकारी, यूनिवर्सिटी का नाम और आपके टोटल मार्क्स आदि को सही तरह से भरना है। जानकारी भरने के बाद “Save and Next” बटन पर क्लिक करेंगे और आप अगली स्टेप में चले जाएंगे।

Step 5 : Upload Photo and Signature

यहा आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे जिनमे से एक में आपको अपनी फोटो और दुसरे में अपना सिग्नेचर का स्कैन किया हुआ इमेज अपलोड करना है। आपकी फोटो और सिग्नेचर दोनों ही JPEG/JPG फोर्मेट में होना चाहिए।

  • फोटो रेजोल्यूशन : 3.5 cm (width) से 4.5 cm (height) होना चाहिए।
  • फोटो साइज : 10 KB से 200 KB में होना चाहिए।
  • सिग्नेचर रेजोल्यूशन : 3.5 cm (width) से 1.5 cm (height) होना चाहिए।
  • सिग्नेचर साइज : 4 KB से 30 KB में होना चाहिए।

अब अपलोड बटन पर क्लिक करके आप पहले फोटो को अपलोड करे और उसके बाद सिग्नेचर को अपलोड कर देवे। अब इसके निचे आपको कुछ चेक बॉक्सेस दिखाई देंगे-

Step 6 : Final Submit

इमेज में दिखाए अनुसार सारे चेक बॉक्स को टिक कर ले और अंत में “Final Submission of Application” बटन पर क्लिक कर देवे!

How to Pay Fee For CTET Exam 2026

फाइनल सबमिशन के बाद आपको अब अपनी फीस जमा करना है। इसके लिए आपको दो बटन्स में से एक बटन “Pay Examination Fee Rs. 1200” दिखाई देगा उस पर क्लिक कर दे। अब अगला पेज खुलेगा जिसमे आपको “Online Payment” पर क्लिक करना है और इसके ठीक निचे एक ब्लू कलर के बटन “Proceed for Payment” पर क्लिक करना है। अब इसके बाद आप नेट बेंकिंग या UPI QR या UPI ID या क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से पेमेंट कर सकते है। पेमेंट होने के बाद Confirmation Page या Receipt को प्रिंट कर ले।

ध्यान दे कि अपनी मेहनत और लगन से बड़े बड़े कामो को आसान किया जा सकता है इसलिए यदि आप इस परीक्षा कि तैयारी कर रहे है तो फोकस और अनुशासित होकर अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुट जाइए। आपकी सफलता निश्चित होगी।

FAQs

Q.1 CTET 2026 Notification कब जारी किया गया?
Answer : 25 नवम्बर 2025

Q.2 CTET 2026 Notification के अनुसार आवेदन कि प्रारम्भ तिथि व अंतिम तिथि क्या है?
Answer : CTET 2026 के आवेदन हेतु प्रारम्भ तिथि 27 नवम्बर 2025 तथा अंतिम तिथि 18 दिसम्बर है।

Q.3 CTET परीक्षा कि तारीख क्या है?
Answer : CTET 2026 Notification के अनुसार CTET कि परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित कि जाएगी।

Q.4 CTET परीक्षा कि तैयारी के कैसे करे?
Answer : CTET 2026 Notification को ध्यान पूर्वक पढ़े, इसमें विस्तृत रूप से परीक्षा कि तैयारी हेतु सिलेबस दिया गया है। सिलेबस के अनुसार आप टॉपिक्स को अच्छे से पढ़े और उनसे सम्बन्धित मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का जायजा ले सकते है।

Q.5 CTET परीक्षा कि तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स कौन सी है?
Answer : CTET 2026 Notification वाली पीडीएफ फाइल में दिए गये सिलेबस को ये बुक्स अच्छे से कवर करती है। आप चाहे तो निचे दी गई लिंक पर क्लिक करके बुक्स को खरीद सकते है।

Leave a Comment