UGC NET December 2025 Exam Form Started, Fill Now

UGC NET December 2025 Examination Notification

क्या आपने कभी UGC NET का नाम सुना है? यह एक ऐसी परीक्षा है जिसके माध्यम से आप किसी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बन सकते है या फिर किसी विषय में रिसर्च कर PhD कि डिग्री हासिल कर सकते है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2025 Exam का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यदि आप रिसर्च के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े। इस लेख में आपको आवेदन करने की तारीख से लेकर परीक्षा के पैटर्न तक कि पूरी जानकारी दी जा रही है।

UGC NET December 2025 Exam
UGC NET December 2025 Exam

UGC NET Exam Kya Hota Hai, UGC NET Exam Ka Full Form

UGC NET का फुल फॉर्म University Grants Commission National Eligibility Test होता है। इस परीक्षा का आयोजन Council of Scientific & Industrial Research अर्थात वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद के द्वारा किया जाता है। यह परीक्षा एक साल में 2 बार आयोजित कि जाती है। एक बार जून माह में तथा दूसरी बार दिसम्बर माह में इस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा के लिए आवेदन कि प्रारम्भ तिथि 7 अक्टूबर 2025 तथा आवेदन कि अंतिम तिथि 7 नवम्बर 2025 है। आवेदन फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे।

  • आवेदन करने कि प्रारम्भ तिथि : 07 अक्टूबर 2025
  • आवेदन करने कि अंतिम तिथि : 07 नवंबर 2025 (रात 11:50 बजे तक)
  • फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 07 नवंबर 2025 (रात 11:50 बजे तक)
  • आवेदन फॉर्म में सुधार कार्य : 10 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक

Application Fee for CSIR UGC NET December 2025 Examination

NTA द्वारा आयोजित कि जाने वाली CSIR UGC NET December 2025 Examination के लिए आवेदन करने हेतु श्रेणी वार शुल्क इस प्रकार रहने है।

  • सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारो के लिए फीस : 1150 रुपए
  • OBC (NCL) और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस : 600 रुपए
  • SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस : 325 रुपए

फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा।

परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा? Exam Pattern for UGC NET December 2025 Examination

UGC NET परीक्षा कंप्यूटर पर आधारित परीक्षा है अर्थात CBT जिसके लिए आपको कम्प्यूटर चलाने का बेसिक न नॉलेज होना बहुत जरुरी है। यह परीक्षा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सम्पन्न कि जाएगी। परीक्षा के दौरान यदि किसी प्रश्न में कोई त्रुटी पाई जाती है तो अंग्रेजी भाषा में छपे प्रश्न को सही माना जाएगा। इसमें कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। इस समय अंतराल में दो पेपर्स को यानी पेपर 1 और पेपर 2 को हल करना होता है।

  • पेपर 1 : पेपर 1 में कुल 50 प्रश्न पूछे जाते है। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक दिए जायेंगे। इस प्रकार पेपर 1 कुल 100 अंको का पूछा जाएगा।
  • पेपर 2 : पेपर 2 में कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमे प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित रहेगा अर्थात प्रत्येक सही उत्तर देने पर 2 अंक दिए जायेंगे। इस प्रकार पेपर 2 में कुल 200 अंको के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सबसे खास बात इस परीक्षा कि यह भी है कि इसमें चाहे पेपर 1 हो या पेपर 2 हो, उम्मीदवार अगर गलत उत्तर देता है तो उसका कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

यूजीसी नेट परीक्षा हेतु पात्रता क्या है?

Eligibility for UGC NET December 2025 Examination

यूजीसी नेट परीक्षा में बैठने हेतु किसी भी उम्मीदवार को कम से कम निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना जरुरी है।

  1. उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता हेतु प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
  2. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए मास्टर डिग्री के रिजल्ट में कम से कम 55% अंक, और OBC, SC, ST या PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक होना जरुरी है, अन्यथा इस परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र नही होंगे।
  3. वे सभी छात्र जो अभी अपने मास्टर डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं तथा जिनका अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है, वे भी इस परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ऐसे उम्मीदवारों को एक निर्धारित समय के अन्दर अपनी डिग्री पूरी करनी होगी।

Age Limit for UGC NET December 2025 Examination

  1. JRF (Junior Research Fellowship) के लिए अधिकतम उम्र 30 वर्ष होना चाहिए। Assistant Professor के लिए कोई आयु सीमा नही है।
  2. आरक्षित वर्ग के सभी उम्मीदवारों, तथा सभी वर्गों कि महिला उम्मीदवारों और कुछ अन्य श्रेणियों को नियम के अनुसार उम्र सीमा में छूट प्रदान कि जाएगी।

आवेदन कैसे करें (How to Apply for UGC NET December 2025 Examination? )

  1. सबसे पहले NTA कि ऑफिशियल वेबसाईट पर जाएँ।
  2. नया रजिस्ट्रेशन करे और आवेदन फॉर्म भरे। फॉर्म भरने के बाद फोटो और सिग्नेचर अपलोड कर दे।
  3. फोटो का साइज 10 KB से 200 KB तथा सिग्नेचर का साइज 10 KB से 50 KB के बिच होना चाहिए।
  4. फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद फीस का भुगतान कर दे तथा अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करे।
  5. इसके बाद में इसका एक प्रिंट निकालकर रख लेवे।
  6. ध्यान रखे कि फाइनल सबमिट करने से पहले यदि आपको आवेदन में कोई जानकारी में एडिट करना है तो कर ले क्योकि एक बार फीस जमा होने के बाद उसका रिफंड नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश में थानेदार व सब-इंस्पेक्टर के 500 पदों पर शानदार भर्ती, सैलरी जानकार हैरान हो जाएंगे!

यूजीसी नेट एग्जाम कि तैयारी कैसे करे? How to Prepare for UGC NET December 2025 Exam?

  • परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले परीक्षा के सिलेबस को अच्छी तरह से देख ले।
  • पुराने साल के सभी प्रश्नपत्रों को या तो खरीद ले या फिर उन्हे डाउनलोड कर ले।
  • इसके बाद उनको हल कर कर के अपनी परफोर्मेंस चेक करे और देखे कि कौन से टॉपिक्स में आप कमजोर है।
  • इसके बाद कमजोर विषयों व टॉपिक्स को भी डिटेल में पढ़कर तैयारी करे तथा मजबूत टॉपिक्स को रोजाना प्रेक्टिस करे।
  • अलग अलग कम्पनियों के ऑनलाइन मॉक टेस्ट खरीद ले तथा उन्हें कम्प्यूटर पर CBT परीक्षा की तरह हल करे, इससे आपकी परीक्षा कि प्रैक्टिस हो जायेगी तथा परीक्षा में डर नहीं रहेगा।

अंत में एक ही बात कहना चाहेंगे कि अगर आप मेहनत और लगन से पढ़ाई करते है तो निश्चित ही आप इस परीक्षा में सफल होंगे। इस लेख के माध्यम से हमने UGC NET December 2025 Examination हेतु आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और इसकी तैयारी से सम्बन्धित जरुरी जानकारिया शेयर कि है। अब आप इस आर्टिकल को अन्य दोस्तों रिश्तेदारों को शेयर कर देवे तथा सही समय पर फॉर्म भरकर तैयारी शुरू कर देवे।

Leave a Comment